Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
3 March Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
आज किन राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा और आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 8:25 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो किसी बाहरी व्यक्ति से आप सलाह लेने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपकी अनबन आज बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में आज बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। हालांकि आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:46
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि संभव है। आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों की मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। साथ ही आप खानपान पर भी अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिससे माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें या हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा ऑर्डर हाथ में लेने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है। यदि आपको सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5:05 से 6:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दोस्त और परिजन आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऐसे में इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका अच्छा लाभ आपको होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया अवसर मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:41
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपका बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आज आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। सेहत में सुधार आ सकता है। आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











