For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 November Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष आज रहेगा मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी अच्छी सफलता

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

3 November 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। दफ्तर में आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहने वाली है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपकी उन्नति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद रहने वाला है। छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बिना सोचे समझे कोई भी वायदा न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बहुत आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में काम के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि कुछ दिनों से पैसों को लेकर आप चिंतित है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से आपको बचने की आवश्यकता है। आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा। साथ ही टीमवर्क से आपका ही फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे अवसरों से भरा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ हो आपको अपने फैसलों के अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रात:4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। आपका उग्र स्वभाव आपको मुसीबत में डाल सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। सेहत की बात करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें नहीं तो आपको पीठ कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी है तो आपके शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। झगड़े झंझट से बचें। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद आज आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातक को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कुछ दिनों से आप तो किसी बात को लेकर चिंतित है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अपनों के सहयोग से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापारियों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें और अपने फैसले आप बहुत ही सोच समझ कर लें। आप अपने रिश्तो को अहमियत देंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह बदलाव का समय चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। साथ हो आपको उनकी ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। सुबह-सुबह खुली हवा में सैर करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज आपको अपनी छोटी सी गलती के लिए शर्मिंदा होना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ी डील करते समय जरा सी भी जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। अगर आपको किडनी से जुड़ा कोई रोक है तो आप संभल कर रहें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपकी थकान बढ़ेगी, साथ ही आपके अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। आज से आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। साथ ही उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। आपको उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 3th November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 3th November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 3, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion