4 February Horoscope: इन राशियों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ, मिलेगा मनचाहा परिणाम

आज का दिन आपके जीवन में कौन से नए बदलाव लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पुराने संपर्कों से अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें। साथ ही आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी तबियत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। आपको कुसंगति से बचने की जरूरत है अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में आप कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं खासतौर पर लॉटरी और सट्टेबाजी से आप दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कार्यभार बढ़ने से आज आप कुछ तनाव में भी रहेंगे। आप शांत दिमाग से अपने सभी कार्य निपटाने का प्रयास करें। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज संभलकर रहें। लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकने का प्रयास करना होगा। सेहत के मामले में लापरवाही ठीक नहीं हैं। आपको समझना होगा कि जरूरत से ज्यादा चिंता करने से आपकी मुश्किलें हल होने की जगह बढ़ सकती हैं, इसलिए जहां तक हो सके अपना दिमाग शांत रखें। आपके आक्रामक मिजाज के कारण आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आपका यह रवैया उन्हें काफी दुखी कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है तो आपको अपने गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अचानक आपको क्रोध आ सकता है और सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने के आसार है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फुटकर व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हो सके तो आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो यदि लम्बे समय से आपका धन कहीं अटका है तो आज आपको उसकी प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य कमजोर रहने से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातको को आज जल्दबाजी से बचना होगा। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरी करने वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी जमकर आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो निवेश के लिए समय अनुकूल है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको काफी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपनों के लिए आज आप जमकर खरीददारी भी कर सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज अटके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी और हाल ही में अपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके इस रवैये के कारण वरिष्ठ अधिकारी कोई कड़ा फैसला भी लें। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपको समय का सदुपयोग करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। खुदरा व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता आप अपने प्रिय के साथ शॉपिंग, लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। किसी के साथ भी गलत व्यवहार करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलता नजर आ रहा है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। वहीं स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको प्यार और शांति से उनके दिल की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थय की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप थोड़ा इंतजार करें, उचित समय आने पर आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपको बच्चों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी फैसले के कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका कुछ खास मन नहीं लगेगा। सुस्ती और आलस्य के कारण आप चाहकर भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। साथ ही ध्यान भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। हालांकि परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी और महत्वपूर्ण डील करने वाले हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने शब्दों का प्रयोग भी आप सोच समझकर करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान पान की आदतों में बदलाव करना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Friday, February 4, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion