Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 4 March Horoscope: सेहत को लेकर आज ये 3 राशियां रहें संभलकर
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करना होगा, नहीं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा अपने पेंडिंग कार्यों को भी आप जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े क्लाइंट से डील करने का अवसर मिलेगा। हालांकि आज आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी लापरवाही के कारण हाथ में आया हुआ फायदा आसानी से सरक सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। पुराने किसी बिल का भुगतान करने के लिए आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। जीवनसाथी को अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें और समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर के छोटे सदस्यों का मार्गदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी सूझबूझ से आप अच्छा आर्थिक फायदा कमा सकते हैं। आपके अपनों को आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय इसके लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज बेवजह मन परेशान रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप काफी दुखी महसूस कर सकते हैं। आप सकारात्मक रहें और अच्छा सोचें, आपके जीवन में सब कुछ अच्छा ही होगा, कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक किसी मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बॉस की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप उन पर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो आने वाले दिनों में इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। विषम परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना पड़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज में व्यस्त रहने के कारण यदि कुछ दिनों से आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज आपको अपनों के लिए समय निकालना होगा। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। हो सके तो आज बच्चों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में अटक सकता है। इसके अलावा आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। पैसों की स्थिति औसत रहने वाली है। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। हो सकता है आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने महत्वपूर्ण फाइल संभालकर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो उनके गुम होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जाता जातक यदि आज लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपनी यह यात्रा टालने की सलाह दी जाती है। इस यात्रा से आपका समय और पैसा दोनों ही नष्ट होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि आप किसी पूजा पाठ या हवन आदि का आयोजन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। बेवजह तनाव लेने की आपकी आदत के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह का योग बन रहा है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काफी सकारात्मक उर्जावान और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में दूसरों पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस समय आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत करेंगे उतनी जल्दी आप अपने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आज आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में चल रही राजनीति से आप संभलकर रहें। जरूरत से ज्यादा से सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचें। इसके अलावा आपको अपनी गुप्त जानकारियां भी बांटने से बचना होगा। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आप अपना कारोबार अब आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अगर आपको किडनी में स्टोन आदि की समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। लकड़ी और लोहे के कारोबारियों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी लेटलतीफी आज बॉस का मूड खराब कर सकती है। इसके अलावा आप एक ही गलती को बार-बार दोहराने से भी बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। सेहत की बात करो तो आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है और आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। लंबित कार्यों का बोझ भी कुछ कम होने के आसार हैं। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर में वाद विवाद होने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले दिनों में आपकी इस मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। कपड़े, फर्नीचर, तेल अनाज आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत का मामला ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बेहतर होगा कि आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी कोई चर्चा हो सकती है। यदि वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट नहीं है तो आपको पड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











