For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 May Horoscope: आर्थिक रूप से इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शानदार

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आपको एक दूसरे पर भरोसा करना होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आज पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है, साथ ही आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वर्क लोड अधिक रहने के कारण आज आप काफी थकान महसूस करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। अपननी इम्यूनिटी मजबूत करने पर ध्यान दें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में बड़ा सम्मान मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेगी। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित बनाए रखने के लिए आप परिजनों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। हालांकि बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। यदि आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपकी मानसिक चिंता बढ़ती नजर आ रही है जिस कारण आज आपको अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई परेशानी है तो खुलकर आप अपनों से मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। कामकाज की बात करें तो अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ आपको हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने के आसार हैं। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आप तैयारियां कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की शुभ स्थिति आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। रोजगार का अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आपके मार्ग में आर्थिक समस्या आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। घर का वातावरण ठीक रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ सम्मान से पेश आएं। हो सके तो आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके बीच की दूरियां कम हो सकती हैं। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। आज शारीरिक कष्ट संभव है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों के हाथ आज निराशा लगेगी। कड़े संघर्ष के बावजूद आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे, हो सकता है आप नौकरी छोड़ने का भी मन बनाएं। छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें और अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपका तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि पैसों को लेकर आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी यह समस्या दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम तय समय पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप जितना एक्टिव रहेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई नई डील करने वाले हैं तो अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आज आप उन पर काफी गर्व महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, साथ ही धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। लोहे के व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अनाज का काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है और वह आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है, साथ ही डॉक्टर की सलाह अनुसार आप अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के अनुसार है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों के सुझावों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार है। ऐसे में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा तला भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप समय का ध्यान रखें और गलतियां करने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर आपको पायरिया की शिकायत है तो अपने आप दांतों की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापारियों की अच्छी तरक्की होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, साथ ही आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक और यादगार रहेगी। यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के बुजुर्ग सदस्यों को अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां ठीक रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, खासतौर पर आपको जीवनसाथी की खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा आपको बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताने का प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पैसों से जुड़े चिंता गहरी होती नजर आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने के आसार है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 4 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 4 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, May 2, 2022, 17:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion