For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 4 November Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें। व्यापार से जुड़े जातक को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले न लें खासतौर पर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लें। इस समय बड़ा कर्ज या उधार लेना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरी करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर दफ्तर में आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपने काम पर ध्यान दें, जल्द ही आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। इस समय आपको कुछ अच्छी रणनीतियां बनाने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। भागदौड़ भरी दिनचर्या के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें, साथ ही बेवजह की चिंता करना भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उनकी मदद से आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है खास तौर पर अपने पिता के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आज आप किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपको अपनी तैयारियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपका बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई परेशानी आ सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ होने की आशंका है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आपके बीच अलगाव भी संभव है। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में भी कुछ उथल-पुथल रहने के आसार है। आपके पार्टनर का उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। साथ ही आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ सकते हैं। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी या इधर उधर की बातें करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों का ग्राफ कुछ बढ़ सकता है जिससे आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें, आपको चोट लगने की आशंका है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको राहत मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज कोई बड़ी डील लग सकती है। आने वाले दिनों में आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके वैवाहिक जीवन में आज एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पैसों से जुड़ी चिंता खत्म हो सकती है। अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्या है तो अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और उन्हें समय पर पूरा करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप खुलकर अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। इससे मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। शाम को कुछ पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात संभव है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। कंपनी की ओर से आपको बोनस भी मिल सकता है और आपका यह त्यौहार बहुत ही खास गुजरने वाला है। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी और अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। बच्चों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमियां दूर होगी और एक बार फिर आपके रिश्ते में मधुरता आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक रूप से आप काफी फुर्तीले रहेंगे। आज आपको किसी पुरानी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा आज आप को पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कुछ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप शांत दिमाग से और समझदारी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। भविष्य में आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति और प्यार से उन्हें अपनी बात समझाने का प्रयास करना होगा। झगड़े झंझट से आप अपनी मानसिक शांति भंग कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं, खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। फलों, मिठाइयों, साज सजावट की चीजें आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। लोहे के कारोबारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 4 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 4 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 13:27 [IST]
Desktop Bottom Promotion