Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
4 October Horoscope: ग्रहों की शुभ स्थिति आज इन 3 राशियों का बदल सकती है भाग्य
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। फलों, मिठाइयों, साज सजावट की चीजें आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। लकड़ी के कारोबारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आपके बीच अलगाव भी संभव है। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में भी कुछ उथल-पुथल रहने के आसार है। आपके पार्टनर का उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। साथ ही आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दफ्तर में आपका खूब नाम होगा। आपके वरिष्ठ ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आर्थिक रूप से आप परेशान चल रहे है तो आज परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। हो सकता है किसी छोटे से काम से आपको बड़ा वित्तीय लाभ हो। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक है तो आपका यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें, साथ ही बेवजह की चिंता करना भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उनकी मदद से आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है खास तौर पर अपने पिता के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। खुदरा व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके वैवाहिक जीवन में आज एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पैसों से जुड़ी चिंता खत्म हो सकती है। अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्या है तो अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आप अपने मनपसंद जगह पर अपने पार्टनर के साथ आप घूमने फिरने का आनंद उठाएंगे। आज आप अपने साथी से कोई वायदा भी कर सकते है। वहीं शादीशुदा जोड़ों को अपने नीरस जीवन में कुछ रंग भरने की जरूरत है। आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आपके पास काम ज्यादा होगा और समय कम, ऐसे में आपका तनाव बढ़ना संभव है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें। व्यापार से जुड़े जातक को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जल्दबाजी में आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का फैसला न लें। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लें। इस समय बड़ा कर्ज या उधार लेना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहें है तो आज आपका प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप काफी निराश हो जाएंगे। अगर आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले है तो ज्यादा सावधान रहें। यदि आपकी लव लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो अपने पार्टनर से बातचीत के द्वारा इस परेशानी को दूर करने का प्रयास करें। खामोश रहकर आप गलतफहमियां और बढ़ा रहे हैं। मुमकिन है आपके पार्टनर आपकी बात को समझें। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आज आप किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपको अपनी तैयारियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपका बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई परेशानी आ सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ होने की आशंका है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको राहत मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज कोई बड़ी डील लग सकती है। आने वाले दिनों में आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको हल्का फुल्का व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे आप फुर्तीले रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। यदि कुछ समय जीवनसाथी रोजमर्रा के कामो में व्यस्त चल रहे हैं और आप पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आज घर पर ही आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। वित्तीय मुनाफा हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी या इधर उधर की बातें करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक खर्चों का ग्राफ कुछ बढ़ सकता है जिससे आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें, आपको चोट लगने की आशंका है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











