Just In
- 8 hrs ago
Mangal Gochar 2022: मंगल देव का वृषभ राशि में होगा प्रवेश, इनके जीवन में मचेगी हलचल
- 8 hrs ago
Cyber Bullying: भारत में 85 फीसदी बच्चे साइबरबुलिंग का शिकार, कहीं आपका बच्चा भी तो विक्टिम नहीं !
- 12 hrs ago
Independence Day 2022: झंडा फहराने से पहले जान लें तिरंगा को फोल्ड करने और रखने का सही तरीका
- 12 hrs ago
Vitamin B12 Deficiency: जानिए आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है विटामिन बी-12 की कमी !
Don't Miss
- News
Video: तेज रफ्तार का भयानक रूप, ऑटो को रौंदते हुए आगे निकली बस, फिर पेड़ से जा टकराई
- Movies
सलमान खान ने शेयर की अपने शर्टलेस तस्वीर, इंटरनेट पर इतना ट्रेंड हुई टाईगर 3 की लग गया ट्वीट्स का जाम
- Finance
पेंशन : 55 रु महीनें करें जमा, मिलेगी 3000 रुपये मंथली पेंशन
- Technology
Redmi लवर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स के साथ ये 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
- Automobiles
मारुति डिजायर या टाटा टिगोर: जानें सीएनजी माॅडल में दोनों में से कौन है बेहतर
- Education
BITSAT Result 2022 Scorecard Download बिटसैट रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
- Travel
सिर्फ TajMahal ही नहीं, महिलाओं की याद में बने हैं ये 6 स्मारक
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
4 August Horoscope: मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल
आज किस्मत किन राशि वालों का हर काम में देगी साथ ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आपका आत्मविश्वास आपको सफलता पाने में मदद करेगा। बल्कि इससे आप उन मसलों को भी सुलझा सकेंगे, जो पिछले लंबे समय से अटके पड़े है। पास्ट में किया गया निवेश आज आपको बड़े मुनाफे के रूप में मिल सकता है। अगर आपको आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो अपने माता-पिता से सलाह जरूर लें। आज का दिन उनके लिए अच्छा साबित होगा, जो अभी तक सिंगल है क्यूंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय व्यक्ति से हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ रोमेंटिक पलों का का आनंद लेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आज आप पैसा बचाने की खूब कोशिश करेंगे, लेकिन आकस्मिक खर्च आपकी योजना पर पानी फेर सकते है। आज के दिन कोई गलतफहमी आपके निजी या पेशेवर जिंदगी को प्रभावित कर सकती है, इसलिए कम्यूनिकेशन करते समय खास ध्यान रखें। जॉब करने वालों को ऑफिस गॉसिप से बचने की सलाह है, नहीं तो इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। वहीं बिजनेस करने वालों को आज कामकाज के सिलसिले में आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। और ये यात्रा आपको फायदा कम और मानसिक तनाव ज्यादा दे सकती है। इस थकाउ दिन में लव लाइफ में समरसता बनाए रखने के लिए चुप्पी बनाए रखने में ही भलाई है, नहीं तो गुस्से में आपके मुंह से गलत शब्द निकल सकते है। जो आपके रिश्ते की मिठास को कम कर सकते है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन आप अपने दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियों को हल कर पाएंगे। ये दिन नया काम शुरू करने के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए आज के दिन इस तरह का कोई रिस्क ना लें।आज आपको अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा और उन चीजों से दूर रहना होगा तो आपके पाचनतंत्र को प्रभावित कर सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। वहीं जो किसी के साथ रिश्ते में प्रतिबद्ध है उनकी अपने साथी के साथ अनबन बढ़ सकती है। इसलिए अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें। आज बच्चों से जुड़ी परेशानियां भी आपका तनाव बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। जिसमें आपको लंबे समय से अटका पैसा मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को उन्नत बनाएगा। इसके अलावा कोई गुड न्यूज भी आज आपको सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ के लिए ये दिन फुल ऑफ रोमेंस से भरपूर होगा। जिसमें आपको अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आज के दिन शुभ फलदायी रहेगी। सेहत के लिहाज से भी आपका दिन बिना किसी परेशानी के गुजरेगा। बल्कि आप आज सेहतमंद जिंदगी का आनंद लेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए सामान्य होगा। दिन की शुरूआत तो आपके लिए सकारात्मक रहेगी। लेकिन दोपहर होते-होते अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण ऐसी कोई घटना घटित हो सकती है, जो आपके मूड को बिगाड़ देगी। अगर आप आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे है तो विशेषज्ञ सलाह जरूर लें। सेहत के भले के लिए आपको तली-भुनी खाने की चीज़ों से दूरी बनाए रखनी होगी। नहीं तो पेट से संबंधित परेशानी आपका दिन बिगाड़ देगी। आज का दिन भविष्य की योजनाओं पर काम करने का है, इसलिए बाकी सारा तनाव भूलाकर सिर्फ अपने भविष्य पर फोकस करें। लव लाइफ के लिए आज का दिन शुभ है। जिसमें आपके साथी के साथ आपकी समझ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन इनकम का सोर्स बना रहेगा। आपकी लव लाइफ के लिए ये दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जिसमें आपकी अपने प्रिय से अनबन हो सकती है और आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है। हालांकि ऑफिस में आज का ये दिन काफी अच्छा गुजरेगा। लंबित प्रोजेक्ट पूरे होंगे, जिससे आप राहत का अनुभव करेंगे। आज आपके किसी किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का ये दिन आपके लिए औसत रहेगा। जिसमें आप अपना अधिकांश समय अपने प्रिय के साथ बिताना पसंद करेंगे। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा और आपका रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनेगा। पेशेवर जीवन में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज किसी प्रकार के विवाद में ना पड़ें। आज आपको विदेश से कोई अच्छी खबर या बिजनेस प्रपोजल मिल सकता है। सेहत की भलाई के लिए थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आज आपके किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है, तो उसे स्थगित कर दें, क्यूंकि ये यात्रा आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है । बल्कि आज का ये दिन परिवार वालों के साथ बिताने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों को लेकर ये दिन सामान्य रहेगा। जिसमें खर्च अधिक होंगे। आज आपकी सेहत का पाया मजबूत बना रहेगा। जिसमें आपको पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आज आपको माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का ये दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। और आवश्यकता होने पर उनकी मदद भी करेंगे। आज होने वाली यात्रा आपके लिए काफी आनंद देने वाली साबित होगी। आज आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, किसी खास व्यक्ति के जीवन में आने से आज का दिन बेहतर बनेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी ये दिन अनुकूल रहेगा, आपके और आपके साथी के बीच प्यारभरी बातचीत होगी। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अगर किसी तरह का कोई मानसिक तनाव आपको परेशान कर रहा है तो वो आज दूर हो जाएगा, जो आपको राहत महसूस कराएगा। आप पैसों की अच्छी बचत कर पाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर बना रह सकता है, जिस पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में परिणाम मिले-जुले मिलेंगे। जीवन साथी से अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी होगा, अन्यथा आपके बीच का रिश्ता बिगड़ सकता है। कोर्ट- कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी साबित होगा। पिछले लंबे समय जो खर्चे बढ़ रहे थे, उनमें आज कुछ कमी आएगी। आप मानसिक रूप से भी खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। आप के निर्णय लेने की क्षमता आज पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होगी। आप धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति जुड़ाव महसूस कर सकते है। वैवाहिक जीवन के लिए ये दिन बेहतर रहेगा और जिसमें आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर चलेंगे। प्रेमी लोगों को आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के लोगों का व्यवहार भी आज आपके साथ अच्छा रहेगा और ऑफिस में ये दिन कोई उपलब्धि हासिल करने का होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने से आपका मन खिन्न रह सकता है। ऑफिस में आज का ये दिन बेहतर रहेगा, जिसमें सभी काम बिना किसी परेशानी के पूरे हो पाएंगे। आपके काम करने के आपका अंदाज लोगों को प्रभावित करेगा, ऐसे में ऑफिस में आज आपको काफी महत्व मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी आज बेहतर रहेगा, जिसमें आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल साझा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप उन सभी गलतफहमियों को दूर कर पाएंगे, जो आपके रिश्ते में कड़वाहट घोल रहे है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक