Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
4 February Horoscope: इन राशियों की किस्मत का आज चमकेगा सितारा, बदल जाएगी जिंदगी
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आज आप जरूरी खरीदारी करने वाले हैं तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखना होगा। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। दफ्तर में आज आपको तेजी से अपने सभी कार्य पूरे करने होंगे। यदि आपका कोई कार्य अधूरा रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के सिलसिले में आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आप कामकाज का बोझ अधिक महसूस कर रहे हैं तो आपको एक ब्रेक की जरूरत है। इससे आप दोबारा अच्छी वापसी कर सकते हैं। साथ ही आप बेहतर भी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। क्रोध और अहंकार आपके काम को प्रभावित कर सकता है। साथ इससे आपकी छवि भी खराब होगी। व्यापार से जुड़े जाता यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपके मार्ग में अड़चन आ सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको क्रोध और तनाव से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके मन में एक अज्ञात चिंता रहेगी। साथ ही आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। पुरानी बातों को भूलकर आप एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। हो सके तो आप अपने मन की बात किसी करीबी से साझा करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि खर्चों के लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत तो बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत और जोश देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही इसका उचित फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपको आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ खुद से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि मकान से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कोर्ट कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं इस राशि की शादीशुदा जातकों के जीवन में भी खुशियां दस्तक दे सकती हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप व्यापारी हैं और कड़ी मेहनत के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक



Click it and Unblock the Notifications