Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
4 July Horoscope: इन 4 राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, दूर होगी मुश्किलें
ग्रहों की शुभ स्थिति आज किन राशियों के जीवन में लेकर आएगी ढेर सारी खुशियां। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पेंडिंग है तो आज आपका काम पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, खासतौर पर अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपकी मेहनत का उचित प्रणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके बीच की कड़वाहट को बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तरोताजा रहने के लिए रोजाना खुली हवा में सैर करना चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे और आज आपको उनकी ओर से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपका कामकाज दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बेहद कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। इसके अलावा यदि लंबे समय से आपके कुछ काम पेंडिंग है तो उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप घर की सजावट में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। यदि आप अस्थमा के मरीज हैं तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में अपनी कार्यकुशलता से आप सबका मन जीत लेंगे। बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। दवाइयों, कॉस्मेटिक्स, लेदर, कपड़े आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आज आप कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको काफी अकेलापन महसूस होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपके मानसिक तनाव का असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई भी नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने बड़ों और करीबियों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। उनकी सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकराव हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी गलतियां करने से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अगर आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आज आपकी आपका दर्द कुछ बढ़ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आप किसी कठिन कार्य को तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा फायदा होगा। आज आप कुछ नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो आज आपके बीच के सारे मतभेद दूर होंगे। आपको उनका स्नेह और समर्थन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार है। सेहतमंद रहने के लिए आपको खेलकूद में हिस्सा लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपकी छवि भी खराब करने की योजना बना सकते हैं। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा, साथ ही सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपकी मेहनत और लगन हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े जातक अपनी अच्छी वाणी के बल पर सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज जीवन साथी के साथ आपको किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करा सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आज आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि आप कामकाज से जुड़ा कोई बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उचित है, विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने खर्चों की लिस्ट बढ़ने न दें। इसके अलावा बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











