Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
4th March Horoscope: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आज एक नई दिशा, इन राशियों का भी बदलेगा भाग्य
दैनिक राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे होंगे और आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज किसी महत्वपूर्ण घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। दफ्तर में अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में अपना व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त और थकान भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह बदलाव का समय है। आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के दखलंदाजी के कारण आपके घर की शांति और एकता भंग हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आपको कड़ा परिश्रम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मानसिक रूप से आप मजबूत और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे आज आप अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप को बड़ा अधिक फायदा हो सकता है पारिवारिक जीवन में शिक्षा सुखद रहेगी बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी यदि पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही करेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या नियमित रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपकी लापरवाही के कारण आज भारी नुकसान संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो आज अपने प्रिय के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। इसके अलावा आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाए। यदि किसी कारणवश आप अपने जीवनसाथी से दूर रह रहे हैं तो आज आप उन्हें कुछ ज्यादा ही मिस करेंगे। आज आप अपने प्रिय के ख्यालों में डूबे रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के कार्यों में कमियां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो आज बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि लंबे समय से आपका कोई सरकारी कार्य बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपकी बड़ी चिंता दूर। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अपने बढ़ते हुए खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आप की खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जल्द ही विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है विशेष रूप से यदि आप होटल या रेस्टोरेंट, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आप उसके लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 :20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए नए अफसरों से भरा रहेगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा। आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि अपने बजट को ध्यान में रखकर ही आप खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा। आज आपके साथी आपको कोई खास तोहफा भी दे सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय:दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके के प्रिय के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप दांत के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:33
शुभ समय:सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications
