For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 September Horoscope: कन्या राशि वाले न करें आज ये गलती, क्या है आपके भाग्य में?

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी हो या व्यापार आज आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपकी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा बढ़ते हुए घरेलू खर्च भी आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। साथ ही उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज धन लाभ संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों रवैया आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। बड़े भाई के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आज आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना हिम्मत से करेंगे तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से दबाव बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने वाला है। अटकी हुई किसी व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अच्छा फायदा भी हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। ऐसे में आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार कुछ जरूरी कार्य है जिन्हें आपको निपटाने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अपनी सूझबूझ से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता या पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का हल जरूर निकलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारी यदि नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। दवाइयों, कपड़ों, खाने पीने की चीजों आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझ कर लें। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा, साथ ही आपको खुद का ध्यान रखने की भी जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप काफी पॉजिटिव रहेंगे जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने पारिवारिक जीवन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, खासतौर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय बच्चों के लिए निकालें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि आप कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि लंबे समय से आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आपके लिए यात्रा का भी योग बन रहा है। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको बड़ा मान सम्मान भी मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। पैसों के मामले में दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। आज आपका धन चोरी हो सकता है या उसके गुम होने के भी आसार हैं। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आप काफी उत्साहित रहेंगे और अपनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फिर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:25 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 4th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 4th September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 3, 2022, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion