4th January Horoscope: सेहत और पैसों के मामले में आज ये राशियां रहें संभलकर

आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, बताएगा आप का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा और अपनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की बात करें तो आज आपके हाथ धन कमाने का कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का समाधान होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बताने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हो सकता है आज कामकाज में भी आपका ज्यादा मन न लगे। निजी जीवन की परेशानियों को अलग रखकर आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले आपको सोच समझकर देने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बेहद यादगार रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। साथ ही आपको खानपान में गड़बड़ी करने से भी बचने की जरूरत है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। आपकी कड़ी मेहनत सफल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने के आसार है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम होने से आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं और आपके कामकाज में कोई अड़चन आ रही है तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेने की आवश्यकता है। मुमकिन है जल्द ही आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है। आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए घरेलू खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको बासी, मसालेदार और चटपटे भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बहुत ही कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको रोजगार की प्रबल संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। आज आपके गलत शब्द आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:7

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा भावनाओं में बहकर अगर आप कोई फैसला न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी गलती पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लंबे समय से अटके हुए किसी काम को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें, विशेष रूप से खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आप तनावग्रस्त और चिंतित महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:23

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अचानक कुछ रिश्तेदारों के घर आने से आज आपके दिन भर की योजनाओं में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। अहंकार और टकराव से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन प्राप्त होगा। उनके आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है और आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है विशेष रुप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का बढ़िया से प्राप्त हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार हैं, इसलिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि काफी दिनों से आप ने परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया है तो आज आपको उनके लिए समय निकालने की आवश्यकता है। अपनों को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने मायने रखते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप शौक मौज पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो अपने प्रयासों में तेजी लाएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज बिना किसी बाधा के आपके काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता देख हर कोई आपसे प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज में तेजी आएगी और अटके हुए काम भी बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका भी मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ सारी गलतफहमियां दूर होंगी और आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप नए कपड़ों, आभूषण आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Wednesday, January 4, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion