For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 July Horoscope: इन 3 राशि वालों की किस्मत का आज खुलेगा ताला

|

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपने परिश्रम का मनचाहा परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका दिया जा सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपका नुकसान होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। ससुराल पक्ष से कष्ट संभव है। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज अचानक सेहत में भारी गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:23

शुभ समय:प्रातः 4:15 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आप से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार करके अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है, अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आपको पहल करनी चाहिए। रोज-रोज के ये झगड़े आपके रिश्ते को कमजोर कर देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि कुछ दिनों से दफ्तर में आप पर काम का बोझ अधिक रह रहा है तो आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं, साथ ही आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऐसे में सहकर्मियों के साथ आपका टकराव भी हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना ध्यान करना चाहिए।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई कागजी अड़चन आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर होगी और आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आज आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखना होगा। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आप अपने गुस्से पर काबू रखें। अधीनस्थों और सहकर्मियों के साथ आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादातर तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखें। गुस्से और झगड़े झंझट से आप दूर रहें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने बिल का भी भुगतान करना पड़ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आपके रिश्ते में और भी मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

किसी पुराने कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने से आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें आपको ज्यादा इधर-उधर करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर फोकस करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है, खासतौर पर यदि आपका काम खाने पीने की चीजों से जुड़ा हुआ है तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान हो जाए। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है, आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिल औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी हो या व्यापार आत्मविश्वास मेहनत और लगन से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। लंबे समय बाद आपको अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लगभग सामान्य रहेगा। हालांकि आपको क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही करने से बचना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि आज बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है उनके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज बिजली से संबंधित कोई भी काम करते समय आप पूरी सावधानी बरतें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:13

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव किए हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातक यदि लंबे समय सपना अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की जरूरत है। एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। यदि आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है तो आज आपका दर्द बढ़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 9:05 तक

English summary

Horoscope Today 5 July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 5 July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, July 4, 2022, 17:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion