Latest Updates
-
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिसने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Aaj Ka Rashifal 5 March Horoscope: धनु राशि वालों की किस्मत का खुलेगा आज ताला
ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आपको लीवर से संबंधित कोई रोग है तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही मसालेदार भोजन से भी आप दूर रहें। दफ्तर में आपको अपने सभी काम आज तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। कोई भी काम आप कल के लिए छोड़ें तो बेहतर होगा अन्यथा बॉस का गुस्सा बढ़ सकता है। इसका खामियाजा आपको आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच अटकने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछतावा हो। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा और छवि पर भी बुरा असर पड़े। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। हालांकि इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 4:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए और अच्छे मुनाफे की प्राप्ति के लिए आप कुछ नई डील्स और ऑफर्स लेकर आ सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर सभी काम तय समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा माता की ओर से भी लाभ संभव है। अर्थराइटिस के मरीजों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी परेशानी आज कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको तारीफ भी मिल सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर में वाद विवाद होने के आसार है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। विषम परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज आपको अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। आपको अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। सकारात्मक रहें और दोबारा शुरुआत करने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और परिजनों की मंजूरी नहीं मिल पा रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 5:15 से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा और आप अपने काम पर ठीक से होकर कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपको बहुत ही रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। इससे केवल आपका समय ही नष्ट होगा, साथ ही आज आपके कई कार्य अधूरे रह सकते हैं। यदि आप किस तरह की लापरवाही करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर वर्क लोड बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सदा सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें, विशेष रूप से छोटे सदस्यों के साथ आपको विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली हैं तो आपको खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। शांत दिमाग से अपनी पढ़ाई पर फोकस करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप खुद के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में आपका हाथ बटा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ पर्याप्त नींद की भी जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि हाल ही में आपने अपने कारोबार में कुछ बदलाव किया है तो आपको उसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आज आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपने सहकर्मियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। यदि घर की सजावट में आप कोई बदलाव करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। हालांकि जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करने वाले हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल के संकेत मिल रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव संभव है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको कफ, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि आपका काम दवाइयों का है तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। रात को आप गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











