Aaj Ka Rashifal 5 May Horoscope: जानें गुरुवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। ऐसे में आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। अपने समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। नौकरी हो या व्यापार कुछ जरूरी कार्य है जिन्हें आपको निपटाने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अपनी सूझबूझ से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। हो सकता है आज आप कोई पुराना उधार भी चुका पाएं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें, साथ ही आप अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:25 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप काफी पॉजिटिव रहेंगे जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व दे सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, खासतौर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय बच्चों के लिए निकालें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझ कर लें, विशेष रूप से आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको सारे तनाव भूलकर खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। देर रात तक जागने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, आप काफी उत्साहित रहेंगे और अपनों के साथ मिलकर जश्न मनाएंगे। आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के लिए किसी कीमती तोहफे की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। साथ ही अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फिर सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तला भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज किसी करीबी से धन लाभ संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती हैं। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए आप मेहनत करते रहें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि आप कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि लंबे समय से सैलरी को से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा अधिक नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द आपको अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आज आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हालांकि अपनों का पूरा सहयोग और प्रेम आपको मिलेगा। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना हिम्मत से करेंगे तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि ज्यादा खर्च करना आप की मुश्किलें बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों को आप से काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में आप उन्हें निराश न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अटकी हुई किसी व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आप महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आज आपके लिए यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहने वाली है। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। इसके अलावा आज आपका धन चोरी हो सकता है या उसके गुम होने के भी आसार हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का भी दबाव आप पर बना रहेगा। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज माता या पिता की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। आप काफी भावनात्मक महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का हल जरूर निकलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लेट पहुंचते हैं तो इसका असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारी यदि नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। दवाइयों, कपड़ों, खाने पीने की चीजों आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो बड़ों की सलाह से आज आपको अच्छा फायदा भी हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जल्द ही आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ज्यादा मीठे का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपकी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा बढ़ते हुए घरेलू खर्च भी आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। माता पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आपको खुलकर अपने मन की बात उनसे साझा करने का मौका मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। साथ ही उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Thursday, May 5, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion