Latest Updates
-
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
Aaj Ka Rashifa 5 October Horoscope: जानें आज किन राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यवसाय आदि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आप स्वयं को उलझन की स्थिति में पा सकते हैं। आज आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसी स्थिति होने पर आप किसी करीबी और जानकार व्यक्ति की मदद लें। आप करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए आपको मजबूत बुनियाद रखनी होगी और ऐसा आप अच्छी योजना के साथ कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप निवेश भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ समय: शाम 4:30 से 5:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप काफी प्रसन्न और सकारात्मक रहेंगे। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आज खुद को शांत रखें और अच्छा सोचें। आप अपनी राय भी शालीन तरीके से परिवार के सामने रखें अन्यथा वो गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता शानदार रहेगा। आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके गर्म दिमाग के कारण आप किसी समस्या में फंस कते हैं। आज कामकाज के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा। आप समय पर अपना सारा काम निपटा लेंगे। घर में भी आपको अपने गुस्से को काबू रखने की जरूरत है वरना इसका प्रभाव आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आप आज सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पर्ल ग्रे
शुभ समय: दोपहर 2:15 से 3:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आज आपके जीवन में कोई ऐसा मोड़ आ सकता है जिससे आपको सुकून का अनुभव होगा। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी या फिर किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी खुशी के सामने साड़ी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। आज आप जोश से भरे रहेंगे। ये समय आपके लिए लकी रहने वाला है।
शुभ रंग: डार्क ग्रे
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप स्वयं को अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों के तरफ प्रभावित होता हुआ पाएंगे। आज आप ध्यान और योग के जरिए खुद को शांत करने की कोशिश करें। इससे आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे साथ ही आपको मानसिक सुख भी प्राप्त होगा। आज घर का माहौल अनुकूल रहेगा। सेहत की बात करें तो आप किसी बड़ी बीमारी से बच जाएंगे। आप अपने रूटीन को फॉलो करते रहें। जीवन में अहम फैलसे लेने के लिए ये समय अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ समय: शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपकी पर्सनालिटी में अलग ही निखार देखने को मिलेगा जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ बहुत ही शानदार समय बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो किसी ख़ास की एंट्री आपके जीवन में हो सकती है। मगर अपना फाइनल फैसला लेने से पहले आप अपना पूरा समय लें। दिल से जुड़े मामलों में जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। आज का दिन आपका बेहतरीन रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप खुद को बुत ज्यादा प्रेरित और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे इसलिए आप अपने रूटीन में कुछ बदलाव भी ला सकते हैं। ऐसा करके आपको प्रसन्नता होगी। आज अपने दिन का कुछ समय दूसरों की मदद के लिए निकालें। आपको अच्छा महसूस होगा। आप बदले में दूसरों से उम्मीद करना छोड़ दें अन्यथा आपको निराशा होगी। अगर आप कुछ जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें देरी न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। आप अपने बढ़ते पारे पर नियंत्रण रखें। आज आप चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। आप दफ्तर में अपनी भड़ास निकालने से बचें। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। आपको अपने इमोशन पर काबू रखना होगा। आप अपने करीबियों के साथ समय बिताएं। वो आपकी स्थिति को जरुर समझेंगे और आपको सकारात्मकता का भी अनुभव होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप किसी समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। ये फंक्शन आपके किसी दोस्त-रिश्तेदार या ऑफिस का हो सकता है। इस दौरान आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। इस प्रोग्राम में आप अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहेंगे। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आज आप परिवार के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका लोगों के साथ काफी घुलना मिलना होगा। आज आप दोस्तों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आपके पुराने मित्र भी आपसे मिलने के लिए पहुंच सकते हैं। आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। उनके साथ समय बिताकर आप अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। घर-अरिवर भी अनुकूल माहौल रहेगा। आज का दिन आपके लिए यादगार बन जाएगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने के साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। इस अवधि में आपके व्यक्तिगत जीवन में कई तरह के बदलाव आने की संभावना है जिससे आप थोड़ी उलझन महसूस कर सकते हैं। मगर अच्छी बात ये है कि इस दौरान आपको कई शानदार मौके मिलेंगे। आज का दिन आपके हित में रहेगा। आप अच्छी सेहत के लिए खानपान के साथ कसरत पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: डार्क पीला
शुभ समय: शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप नकारात्मकता का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान किसी अपने के साथ रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आपको अपने गुस्से और परेशानियों को रिश्तों को प्रभावित करने से रोकना होगा। हालांकि ऐसे समय में भी आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको चीजों को सही करने के लिए अपनी तरफ से भी प्रयास करना होगा। इससे आप सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर पाएंगे।
शुभ रंग: डार्क ग्रे
शुभ समय: शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications