For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5th December Horoscope: ये राशियां रहेंगी आज बेहद लकी, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता

|

ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिसकी वजह से आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने वाला है। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का को प्रयास करें। आपका गलत रवैया आपके प्रिय को आपसे दूर कर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है।।व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ अच्छा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चे कुछ कम होंगे। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको घुटने से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि को खराब करने के लिए आपके बारे में गलत बातें फैला सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सूझबूझ से मामले को निपटाने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8: 45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। बातचीत के द्वारा आप मामले को सुलझाने का प्रयास करें। यदि आप शांत दिमाग से काम नहीं लेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज धन हानि हो सकती है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह आदत आज आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल होने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसी लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक लेने से बचें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। पैसों की स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:19

शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवन के हर क्षेत्र में आज आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरी हो या व्यापार आज आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। एक दूसरे पर आपका भरोसा और भी मजबूत हो सकता है। प्यार के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापारियों के लिए उन्नति का समय चल रहा है। आज आपको अपने फैसलों के सही नतीजे मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला मिलने वाला है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचें। छोटी-छोटी बातों पर उग्र होने की वजह से आज आपके बीच कहासुनी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अविवाहित हैं और आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो ऐसे मामले में जल्दबाजी करने से बचें। आप सोच समझकर ही अपना फैसला लें। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपके जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। हो सकता है धन कमाने का कोई मौका आज आपके हाथ से निकल जाए। कामकाज को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:27

शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

लंबे समय बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आपको एक दूसरे को समझने का फिर से मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको के हाथ सफलता लग सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:8

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ का सहारा लेने से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 5th December 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 5th December in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, December 5, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion