Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
5 February Horoscope: बेहद रोमांटिक रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको आज काफी संभलकर रहना होगा। आज आप अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। हो सकता है आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से यदि आप को पहले से ही कोई बीमारी है तो आप सावधान रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके साथी आपसे कोई वादा कर सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आपके बीच की कड़वाहट कम होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को आज बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बचत पर भी अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन उचित है। जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती हैं। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। सेहत में सुधार आने की संभावना है
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं और आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको के हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अपने काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर आज तरोताजा हो जाएगी। अगर आप अविवाहित हैं प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान होने की संभावना है। सेहत आपकी कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। इस समय आपके प्रिय को आपकी जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पिछले कुछ दिनों से यदि आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका डबल फायदा आपको हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको खानपान में लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहना होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप काफी सकारात्मक रहेंगे आज आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिल सकता है। व्यापारियों को टैक्स जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











