5th January Horoscope: ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी जबरदस्त सफलता

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किस की मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो आप समझदारी से अपने फैसले लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक जातक बात आपके स्वास्थ्य के लिए है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ आपका काम कोई पूरा होने के आसार हैं। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। यदि नौकरी के साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर शॉपिंग आदि भी करें। काफी दिनों बाद ऐसा वक्त बिताकर आपका बहुत अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि हाल ही में अपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पैसों के लिए आज से दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पर्याप्त आराम मिलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर हो सकता है। साथ ही आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने की जगह यदि आप खुद के काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर कहासुनी से बचें। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर एक दूसरे से साझा करें और अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

परिवारिक जीवन में चल रहा है कलह समाप्त होगा और आज परिजनों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्ग को आपके फैसले का समर्थन कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आने वाले दिनों में आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा आपको जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूरी जरूर होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

भाग्य भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़ें। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें। इसके अलावा आपको व्यर्थ की चिंताओं से भी दूर रहने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको गुस्से की जगह समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। व्यस्त दिनचर्या की वजह से हो सकता है आज आप अपने परिवार पर ध्यान न दे पाएं। आपकी यह बात अपनों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप इसका ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

करियर से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा और आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सलाह दी जाती है। आप कड़ी मेहनत करें और आपको गलतियां करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज आप घर पर परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके घर पर कुछ मेहमानों का भी आना हो सकता है। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे, कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। इसके अलावा आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से भी बचें। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज का बढ़ता बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। ऐसे में आपको एक छोटे से ब्रेक की जरूरत है। इससे आप दोबारा अच्छी वापसी कर सकते हैं। साथ ही आप काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के झगड़े झंझटों से दूर रहें। इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आज आपको कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है, यदि आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा ठीक फायदा हो सकता है। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Story first published: Thursday, January 5, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion