Latest Updates
-
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ
5 June Horoscope: सिंह राशि वाले आज न करें ये गलती, इन राशियों को भी रहना होगा संभलकर
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका पूरा ध्यान पैसों पर होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की भी योजना बना सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें और कड़ी मेहनत करें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में बाधा आने की संभावना है। हालांकि आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय: सुबह 5:15 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाएं तो आपको खुशी खुशी और पूरी सकारात्मकता के साथ उन्हें पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप आनाकानी करेंगे तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। यह समय मेहनत करने का है, इसलिए जमकर परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से यदि आप अनाज का काम करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो ज्यादा लापरवाही न करें। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि नई नौकरी के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आप ने हाल ही में कोई नई व्यवसायिक योजना बनाई है तो आज आपकी योजना आगे बढ़ती नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी है और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं या फिर आज आप कोई बड़ा निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से भी पेश आ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ मनमुटाव से बचें। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से नुकसान केवल आपका ही होगा। आप शांति से मामले को निपटाने का प्रयास करें। माता पिता के सुझावों को नजरअंदाज न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको शांत दिमाग से और धीरे-धीरे अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आपसे गलतियां हो सकती हैं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट का है तो आज आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आज आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज पैसों से जुड़ी समस्या से आपको निजात मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। समय पर भोजन करें और देर रात तक बचने जागने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपकी नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है तो आज आपकी यह समस्या दूर होगी। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप पेट से जुड़ी तकलीफों को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़े बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर भी नजर बनाकर रखने की जरूरत है। यदि आप किसी नए काम में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं, खासतौर पर सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आप अपनों के लिए तो तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपके बीच का प्यार बढ़ेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी और जल्द ही आपकी परीक्षाएं शुरू होने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। पैसों की कमी की वजह से आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आज धन की प्राप्ति न होने से भी आपकी चिंता कोई बढ़ती नजर आ रही है। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप शॉपिंग आदि के लिए जा रहे हैं तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे खुले दिल से खर्च करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ मुनाफा लगेगा। अतीत में लिए हुए किसी फैसले का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आज आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने के आसार है। जीवनसाथी के साथ अहंकार और टकराव से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको खानपान में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना फैसला लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी भी फैसले का बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी तरक्की का भी योग बन रहा है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा अन्यथा आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे आपके लिए इतना अच्छा होगा। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आप अपने काम पर पूरी तरह से फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपका काम आज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा। आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











