Latest Updates
-
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
5th March Horoscope: इन 3 राशि वालों के जीवन में मचेगी आज उथल पुथल
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज अकारण ही मन उदास रहेगा और आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। दफ्तर में यदि आपका कोई काम अधूरा है तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। साथ ही आपकी तरक्की भी रुक सकती है। व्यापारियों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। त्यौहार के इस मौसम में बढ़ता हुआ खर्च आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज बॉस की ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। खुदरा व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर अधिक ध्यान देंगे। लंबे समय बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:37
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी का बिगड़ा हुआ मिजाज आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें अन्यथा आपके बीच दूरियां आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आज आप काफी धन खर्च करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पुराने संपर्कों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आप बढ़िया समय बिताएंगे। अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे और काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बेहतर दिशा और अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। अपनी मेहनत के बल पर आज आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 12:05 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताएं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। आज वाहन का प्रयोग आप सावधानी से करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करनी चाहिए। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में रुकावट आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का भी समाधान होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज जीवनसाथी आपको कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और आपको कई प्रयासों के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी पिछली गलतियों से सीख लेने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बड़ी तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज बातचीत के द्वारा आप सारी कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात कामकाज की करें तो दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications