Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
5th November Horoscope: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे आज शनि देव, मिलेगा मनचाहा परिणाम
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार, पारिवारिक जीवन आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे रहे हो सकते हैं। आज आपके बीच कहासुनी होने के आसार है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप को पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से तारीफें मिलेंगी। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों अटके हुए काम बनेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजी से शाम 7:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। आज आपके बीच तनाव संभव है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले जातक को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज शौक मौज पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें अन्यथा भविष्य में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। आप अपने निर्णय बड़ों की सलाह से ही लें। इसमें आपका ही फायदा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सही समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। हो सकता है आप मूवी देखने जाएं या फिर दोस्तों के साथ शॉपिंग आदि के लिए भी आप जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई बढ़िया सलाह भी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। आज उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर अधिक रहेगा। ऐसे में आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम लंबित है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी जरूरी है। यह बात आपको ध्यान में रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6: 15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करें। आपका गुस्सा और अहंकार आपको मुसीबत में डाल सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। यदि आप अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्रॉपर्टी, ट्रांसपोर्ट, इंपोर्ट एक्सपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कामकाज में भी तेजी आएगी। नौकरी करने वाले जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। उचित समय आने पर आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल जरुर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। आज शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारी बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफ को अनदेखा करने की गलती न करें। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में भी कुछ बदलाव करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप दिखावे में न रहें और सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चों की लिस्ट में कटौती हो सकती है। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आप उन्हें शिकायत का मौका न दें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप जमकर मेहनत करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों का अच्छा फायदा हो सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। जल्दबाजी में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम गहरा हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। मुमकिन है आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जाए। आप इस मौके को भुनाने का पूरा प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके हाथ नया ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको लंबित कार्यों को पूरा करने पर भी फोकस करने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखनी होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











