For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5th October Horoscope: ईश्वर की विशेष कृपा रहेगी आज इन राशि वालों पर, धन धान्य में होगी वृद्धि

|

क्या है आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती की वजह से आज से बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। यदि समय रहते आप नहीं संभलें तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छे मुनाफा लग सकता है। खासतौर पर अगर आप कपड़ों के व्यापारी है तो आप के कामकाज में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी जीवनसाथी की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। छोटी सी भी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। यदि आपकी लाइफ में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपके प्रिय एक सच्चे मार्गदर्शक की तरह आपका साथ देंगे और आपकी समस्या का हल ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत का मामला ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अचानक मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। इसके अलावा पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप की नोकझोंक हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पैर में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर ही अपने निर्णय लें। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का अहंकार और टकराव ठीक नहीं है। इसे आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। व्यस्त दिनचर्या की वजह से हो सकता है आज आप अपनों को पर्याप्त समय न दे पाएं। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अपनों को भी आपकी जरूरत है। सेहत को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। मुमकिन है आज आपको अपने प्रिय की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिले। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने के आसार है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनके उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का आज ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि नौकरी में कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आर्थिक मामले में आपको सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में काम का प्रेशर अधिक रहेगा। आज आप काफी दबाव और झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आप को पछतावा हो। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ व्यापार करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आप अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको अपने प्रिय को पर्याप्त समय देने का प्रयास करना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आपका काफी पैसा डॉक्टर और दवाइयों पर भी खर्च हो सकता है। कामकाज में आज आपका अधिक मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपके कई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएं। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। यदि किसी मित्र के साथ लंबे समय से आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी नाराजगी भूलकर एक बार फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। मुमकिन है आपके बीच की सारी खटास खत्म हो जाए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बॉस आज आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आदमी के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास और दृढ़ता से किए हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आप घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपका मानसिक तनाव कम होगा और आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे रहे हो सकते हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपका आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काफी एक्टिव रहने की आवश्यकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी कागजी कार्रवाई करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 5th October Horoscope 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 5th October Horoscope in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, October 5, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion