5 September Horoscope: इन 4 राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों की चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में छोटे से छोटे काम को भी ध्यान पूर्वक करने की सलाह दी जाती है, विशेष रुप से यदि बहुत में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:32

शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरी करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांत दिमाग से काम लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको उधार देने से बचने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को यदि निवेश का मौका मिलता है तो आप जल्दबाजी करने से बचें नहीं तो लाभ की जगह आपका नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं और काम से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद ठीक तरह से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:40

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपके महत्वपूर्ण कार्य में भी बाधा डाल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। सेहत की बात करें तो आपको जुकाम, कफ, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आज मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस समय आपको कुछ नहीं रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपना बजट संतुलित रखने की जरूरत है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके बीच सब कुछ शांत हो सकता है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से एक अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप घर पर छोटी मोटी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आज बॉस जमकर आपकी तारीफ ही करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातक यदि अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आपको किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आपको बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करना चाहिए। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज में सकारात्मक बदलाव आने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि कोई भी बड़ा लेनदेन करने के लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम की भी आवश्यकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के माहौल में सुधार आ सकता है। यदि लंबे समय से घर में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आज एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है, साथ ही अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव बढ़ सकता है। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आप पर काम का अधिक प्रेशर रहेगा। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Monday, September 5, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion