For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 6 August Horoscope मकर राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको खुद के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा आज आप दोस्तों या परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। सैर सपाटे के लिए जाएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। यदि आप दबाव में रहकर काम करेंगे तो इससे आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से कुछ चिंतित रहेंगे। पैसों के मामले में अपने फैसले और समझदारी से लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप स्वयं पर भी ध्यान दें। अच्छे खान-पान के साथ आप कसरत भी करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में तेजी आएगी और आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सबक लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के लिए आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो आज के दिन आप किसी भी तरह की लापरवाही न रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आज आप कोई भी बड़ा आर्थिक सौदेबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से अपने सभी काम तय समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो अपने घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने बर्ताव में कुछ नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। बेवजह की बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण घर में कलह हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आप परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें। जल्दबाजी और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहने के आसार हैं। दफ्तर में आज आपके ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां रहेंगी। व्यापार से जुड़ी जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। अगर आप बड़े आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खानपान में लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर में आज कोई शुभ संस्कार हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। इसके अलावा मित्रों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वे आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहें। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। बेवजह के गुस्से से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को नियमों और कानून का पालन सख्ती से करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर में सहकर्मियों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता की ओर से आज लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप अपने लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आज आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। कपड़े के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपको अपने इस नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उससे जुड़ी जानकारियों को गुप्त रखें। ज्यादा इधर-उधर बात करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है जिसे लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है आज अस्पताल और डॉक्टर पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो जाए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव और काम का दबाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से गिरा हुआ पाएंगे। यदि आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करते हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। आज बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम से जुड़ी कोई सलाह मिल सकती है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाई या बहन को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आप अपना काम सही समय पर पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बड़े व्यापारियों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बदलते हुए मौसम के कारण सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। परिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की समझदारी से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 6 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, August 5, 2021, 16:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion