Aaj Ka Rashifal 6 February Horoscope: इन 2 राशि वालों पर रहेंगी आज मां लक्ष्मी मेहरबान

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी हैं और कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके कारोबार पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप के पद और कद में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू तनाव बढ़ने के कारण आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही विवादस्पद रहने वाला है। बेवजह के टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। अनावश्यक शंका आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बच्चों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक आज कोई छोटा मोटा निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह बदलाव का समय चल रहा है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों के मामले में आप ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित है और आपको एक अच्छा जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द ही आपकी है तलाश खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है,

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर की सलाह दी जाती है। आज आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आंख बंद करके अपने सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचना होगा विशेष रुप से यदि बॉस ने आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं, साथ ही शारीरिक कष्ट भी संभव है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो हृदय के रोगियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 5:10 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी है तो आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती हैं। आपको सरकारी अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही शांत दिमाग से अपना काम करने की सलाह दी जाती है। लगातार काम करने से बचें और अपने लिए भी आप समय निकालने का प्रयास करें। यदि आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालेंगे तो इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति होने से भी आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। माता लक्ष्मी की कृपा से आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार है। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभदायक रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक धन हानि हो सकता है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आपके प्रिय को लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ समय से जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज है तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती उपहार भी खरीदें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। अपना काम आप मन लगाकर और ध्यानपूर्वक करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आज आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। आपके लिए यह आगे बढ़ने का सुनहरा मौका साबित होगा। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके पास जो है जितना है आप उसे ही आगे बढ़ाने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत में सुधार संभव है। आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Sunday, February 6, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion