Latest Updates
-
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
Aaj Ka Rashifal 6 January Horoscope: कन्या राशि वालों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जताको की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार हैं। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा खर्च न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके हाथ से कोई बड़ा ऑर्डर निकल सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी मनमुटाव संभव है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आपके व्यवहार में कुछ झुंझलाहट देखने को मिल सकती है। आप शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। इस समय आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में यदि बॉस में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात संभव है। लंबे समय बाद आज आपकी कोई अच्छी पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपने वैवाहिक जीवन की सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें। इसके अलावा बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। निजी जीवन की परेशानियां आज आपका तनाव बढ़ा सकती है जिसकी वजह से आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कफ, जुकाम, खांसी आदि जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें, साथ ही समय पर भोजन करने की आदत डालें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि आज वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर गौर जरूर करें। इसमें आपका ही फायदा है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। वहीं कोई दूसरी ओर यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आपके घर में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में आज उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप संतुलित व्यवहार करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने व्यापारिक कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कुछ नहीं रणनीतियां भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के मनमुटाव से आपको बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंतामुक्त रहना होगा। व्यर्थ का तनाव आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट की वजह बन सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें, साथ ही आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको गले से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों का तनाव कुछ बढ़ता नजर आ रहा है। बॉस आपके काम से असंतुष्ट नजर आएंगे। इसके अलावा आज आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से पिता का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिता सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव और दबाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कपड़ों के व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं सोने-चांदी का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा सुख सुविधाओं में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आप पर दबाव काफी अधिक रहेगा और आप बहुत तनाव में रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। बातचीत के द्वारा बड़े से बड़े मसले का भी हल निकाला जा सकता है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के सामने खुलकर अपना पक्ष रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ बना रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। यह आपके लिए बेहद सुनहरा मौका है इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपको धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा हो सकता है। आज आपके पिता घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आप विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











