For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 July Horoscope: वृश्चिक राशि वालों का दूर होगा तनाव, इन राशियों के लिए भी है आज कुछ खास

|

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। वही व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत रवैया आज आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की सारी कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रहता है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कोट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप मानसिक रूप से बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, नहीं तो आप पर काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ की करें तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक रिश्तो में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे और उनका रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई भी कागजी कार्यवाही करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा आज आप काफी बोझिल भी महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी मेहनत का मनचाहा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सारी मुश्किलों को पार करने में कामयाब रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अगर आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में उत्साह बना रहेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी फुर्तीला महसूस करेंगे, साथ ही मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपकी आपसी समझ और भी बेहतर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। माता की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से आपको झगड़े झंझट से दूर रहना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी इजाफा होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। बेहतर होगा आप मन लगाकर और पूरी इमानदारी से अपना काम करें। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग न मिलने से आप काफी निराश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप सावधान रहें,

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा और आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने सभी महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जल्द ही आपके लिए तरक्की का द्वार खुलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, खासतौर पर माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आज आप लंबी यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती अन्यथा उनके गुम या चोरी होने के आसार है। वहीं दूसरी ओर वाहन का प्रयोग करते समय भी आपको पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि इसी तरह चलता रहा तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों कोई अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आपका काम साज सजावट की चीजें, स्टेशनरी, किराना आदि का है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में बेवजह की बहसबाजी से बचें। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों को स्वीकार कर उन्हें दोहराने से बचने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज बड़ी डील करने का अवसर मिलता है तो आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कला और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी हो या व्यापार कड़ी मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। ऐसे में आपको अपना पूरा फोकस अपने काम पर करने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। आपको कमर या पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 6 July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6 July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, July 5, 2022, 16:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion