Aaj Ka Rashifal 6 March Horoscope: इन राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

आज का दिन आपके जीवन में कौन से बदलाव लेकर आने वाला है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से अच्छी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्क को से अच्छा फायदा हो सकता है। आज आप निवेश भी कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच के सारे मनमुटाव दूर होंगे और एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने के आसार है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और अपनों के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। विपरित परिस्थिति में आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वयं के प्रति अपने प्रिय की समर्पण भावना देखकर आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। साथ ही एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको मांसपेशियों में खिंचाव आदि जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से बेहद प्रभावित नजर आएंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। परिजनों के साथ आप छोटी सी धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य तो आज आपकी थकान कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अनियमित दिनचर्या का बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ ज्यादा खिलवाड़ न करें। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। अपनों के बीच दूरियां कम होंगी और आज आपको एक दूसरे के साथ अतिरिक्त समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको बहुत ही समझदारी से निपटने का प्रयास करना होगा अन्यथा बेवजह की चीजों में फंसकर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार करके ही अपना फैसला लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज अपनों के साथ आप पर्याप्त समय नहीं बिता पाएंगे। हालांकि रिश्तो में सामंजस्य बना रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। पैसों के मामले में इस समय कोई भी जोखिम उठाने से आपको बचने की जरूरत है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको पूरी हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपना आपा खोने से बचने की जरूरत है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको इस समय आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। नौकरी हो या व्यापार आपको मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज कुछ सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे। साथ ही सहकर्मी भी आपके अच्छे प्रदर्शन को सराहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी फ्रेश और एक्टिव रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में आप सफल रहेंगे। आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती है। यदि आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं और किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आप स्वयं के लिए भी समय निकालें और बेवजह की चिंता से दूर रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। हालांकि आपको अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतने ही अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि आप सोने चांदी का काम करते हैं तो बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको परिजनों के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आज अचानक घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों की बात करें तो घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज सरकारी अड़चन आ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको कानों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती हैं। यह सब आपके अच्छे फैसलों का ही नतीजा है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। छोटी सी चूक आपका भारी नुकसान करा सकती है। सेहत की बात करें तो आपको ठंडी चीजों से परहेज करना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Sunday, March 6, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion