For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 May Horoscope: इन 3 राशियों की सेहत और आर्थिक स्थिति में आज आएगा सुधार

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके बीच का प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। विपरित परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। माता पिता के साथ आज आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। आपके बड़े आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत जल्दबाजी में करने से बचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है या फिर आपकी अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, साथ ही वर्क लोड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आज छोटी सी चूका आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आज आपको अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। आज आप सारी गलतफहमियां दूर करने में सफल रहेंगे। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप इधर उधर की बातें करके अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातक को को पैसों के मामले में आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक नुकसान के संकेत मिल रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गैस, अपच एसिडिटी आदि जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। बाहर के खाने से परहेज करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लंबी यात्रा करने से बचें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन न करें तो बेहतर होगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज जल्दबाजी में कोई काम न करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आपके बीच भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी सूझबूझ से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप विदेशों में अपना कारोबार फैलाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप विवादित मुद्दों पर बातचीत करने से बचें। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9.50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज अचानक घर में कोई परेशानी आ सकती है। आपको शांति से परिस्थिति को संभालने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से से बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों की मेहनत सफल हो सकती है और आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज किसी अटकी हुई योजना को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका छोटा मोटा आर्थिक नुकसान भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आप मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और अपने सभी काम तेजी से पूरे कर पाएंगे। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता देखकर उच्च अधिकारी बेहद प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुके हुए धन से प्राप्त होगी, साथ ही लाभ कमाने का अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आज घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आय से अधिक खर्च करने की गलती न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यदि लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। खुद पर भरोसा रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई पुराना कानूनी मामला आज परेशान कर सकता है। आज आपका काफी पैसा खर्च होने के भी आसार हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को बार-बार एक ही गलती दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है, यह बात आपको समझनी होगी। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपको काफी निराशा हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि लंबे समय से आपको सिर दर्द की समस्या हो रही है तो ऐसे में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही आपको नकारात्मक विचारों से भी दूर रहने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। जरा सी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। साथ ही आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी हो या व्यापार आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। आपको अपनी कमियों को पहचानने की जरूरत है, साथ ही आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा लेनदेन न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। हो सके तो आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज धन की आवक अच्छी रहेगी, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। यदि कुछ समय से आप जीवनसाथी को कोई अच्छा सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 6 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, May 5, 2022, 16:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion