For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 6 November Horoscope: मकर राशि की मेहनत होगी आज सफल

|

क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छे आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ सारे गिले-शिकवे दूर होंगे और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि भविष्य में आपको छोटी-छोटी बातों पर टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछबेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अहंकार और टकराव से बचें अन्यथा बेवजह की बात पर वाद विवाद होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की आशंका है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें, खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द और थकान जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अनावश्यक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेकार की चीजों में ही आज आपका दिन व्यर्थ ही चला जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। आज बॉस का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। बॉस की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है जो आने वाले दिनों में आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा खासतौर पर अगर आप घर से दूर रहते हैं तो लंबे समय बाद आपको परिजनों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अनाज का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने के आसार हैं। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो यदि आपको छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। आप सभी कोनों से जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई भी फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। आज आलस्य का त्याग कर आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा आपके कई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलना होगा ताकि भविष्य में आपको किसी भी तरह की समस्या न हो। घर के बड़ों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। सेहतमंद रहने के लिए अपने खाने-पीने की आदतों में आपको कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं तो अटकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। आप अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अनबन या टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने काम पर ध्यान दें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आदत आपको आने वाले दिनों में मुसीबत में डाल सकती हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आज आप काफी दुखी और उदास रहेंगे। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आपको बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो माइग्रेन के मरीजों को आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसान दे साबित हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर संतान से भी सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने मेहनत के लिए सराहना मिल सकती है। विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आप की कला आपको दूसरे सहकर्मियों से आगे रखेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर होटल रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक क्रोध आपकी छवि खराब कर सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको शांत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। विपरीत परिस्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अगर आप कोई कीमती वस्तु खरीदना चाहते हैं इस समय से आपको बचने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सीने में जलन, भारीपन की शिकायत हो सकती है। आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, साथ ही आपका कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आमदनी का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के भी आसार हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेहत में गिरावट के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज खराब स्वास्थ्य की वजह से आप का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप उसका उग्र स्वभाव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पैसों का कोई भी लेनदेन आप जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपकी लापरवाही पर काफी भड़क सकते हैं। हो सकता है वे आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले लें। ऐसे में आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रकार होगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:45 तक

English summary

Horoscope Today 6 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 4, 2021, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion