Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Aaj Ka Rashifa 6 October Horoscope: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलह दी जा रही है। किसी दुर्घटना या लापरवाही की वजह से आज आपको चोट लग सकती है। आज घर में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ जाएगा। मगर आप हार न मानें। आप जितनी मेहनत के साथ अपना फर्ज निभाएंगे, भविष्य में आपको उतना ही अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी मेहनत की तारीफ होगी। आज परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। आपको अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ समय: शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप अपने पुराने दोस्तों को काफी याद करेंगे। आप उनसे मिलने के लिए बेसब्र महसूस कर सकते हैं। आज आप अपने काम से थोड़ा ब्रेक लें और दोस्तों के साथ समय बिताएं। आज आप घर पर परिवार के साथ भी काफी सुखद समय बिता सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। नकरात्मक विचारों से आज बाख कर रहें।
शुभ रंग: डार्क रेड
शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि के जातक ये महसूस करेंगे कि दिन-ब-दिन उनका रवैया गुस्सैल होता जा रहा है। आपको अपने बर्ताव पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने इमोशन पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों के मामले में बोलने से बचें। आज शाम को आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: पर्ल ग्रे
शुभ समय: दोपहर 2:15 बजे से 3:15 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ मौकों पर खुद को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। आप सही निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। ऐसी स्थिति में आप घबराकर पीछे हटने के बजाय किसी जानकार की मदद लें। आज काम पूरा करने में दिक्कतें आएंगी मगर आप धैर्य का साथ न छोड़ें। आपको जीवन में चीजों को सकारात्मक नजरिये से देखना होगा। आप बहुत जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप स्वयं में धैर्य की कमी पाएंगे। आज घर या दफ्तर में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आपके शांत रहने से माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी नयी योजनाएं फिलहाल लागू करने से बचना चाहिए। आप अनुकूल समय का इंतजार करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
चंद्रमा की मौजूदगी कन्या राशि में है। इस कारण आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। आज आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि दिन आगे बढने के साथ चीजें ठीक होती जाएंगी और आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। इससे आने वाला कल सुरक्षित होगा और आप तनाव से भी बचे रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप खुद को परेशानियों में घिरा हुआ पाएंगे। नौकरीपेशा जातक आज कामकाज के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। आज आप ऐसे लोगों की संगत में आने से बचें जो आपकी छवि खराब करना चाहते हैं। तुला राशि वालों को सोच समझकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, सावधान रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ समय: दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि के जातक आज खुद को तरोताजा और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आप अपनी रूटीन से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने पुराने लाइफस्टाइल से निकलकर कुछ नया करने के लिहाज से ये समय बहुत अच्छा है। आप नए विचारों के साथ आगे बढ़ें। आप वो काम करें जिससे आपको आत्मविश्वास मिलता हो। आपके किए गए प्रयासों का अनुकूल प्रभाव आपको जल्द ही नजर आने लगेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप इस मौके का पूरा आनंद लें। आज कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें आएंगी लेकिन आपका सकारात्मक रवैया उनसे पार पा लेगा। आपने अपनी मेहनत से अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, ये समय उस पर गर्व करने का है। आप कुछ समय अपने और अपनी उपलब्धियों के लिए निकालें। आप काफी मेहनती हैं। आज का दिन आपके लिए रिलैक्स करने का है। आप काम और आराम के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
चंद्रमा के कन्या राशि में मौजूद रहने से आपको व्यक्तिगत तौर पर काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। आज करीबी लोगों के साथ आप शानदार दिन बिताएंगे। आप परिवार के साथ छोटी सी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत को लेकर यदि कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान भी हो जाएगा। आप चिंता छोड़कर आज के दिन का आनंद लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कन्या राशि में चंद्रमा की उपस्थिति के कारण जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है लेकिन आपको इससे बचने की जरूरत है। बुरी एनर्जी न सिर्फ मानसिक रूप से तनाव देती है बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने से भी रोकती है। आप स्वयं को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। आप दोस्तों और करीबी लोगों के साथ समय बिता सकते हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ समय: दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि के लोग आज खुद को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं। एक साथ कई सारे काम आ जाने की वजह से आपका सिर चकरा जाएगा। आपको अपने कामकाज के बीच में संतुलन बनाने की जरूरत है ताकि आराम का समय भी मिल सके। आप अपने सभी काम प्लानिंग के साथ करेंगे तो इस तरह की स्थिति से बच सकते हैं।
शुभ रंग: पिंक
शुभ समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications