For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 September Horoscope: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

|

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी सोच पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो संभव है, लेकिन जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको काफी कठोर मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। छोटे व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। माता पिता के साथ आज आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। उनका स्नेह और आशीर्वाद पाकर आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनकी खरी-खोटी भी सुननी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आज आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और बॉस आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जनरल स्टोर, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रिय की समझदारी से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको कड़े परिश्रम के बाद अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। तेल के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वालों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई डील न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज आपकी दिक्कत कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आप को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्दी आप सफलता के शिखर पर होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ससुराल पक्ष से कुछ तनाव संभव है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। इस तरह के मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने मन की बात खुलकर अपने प्रिय से साझा करें और किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें। पैसों के मामले में स्थितियां बेहतर होती नजर आ रही है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो उसके प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर के सभी काम आप समय पर पूरे कर पाएंगे और आज वर्कलोड भी कुछ कम रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय अच्छा है। सेहत की बात करें तो आपको गैस्ट्रिक, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा लाभ उठाएं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह के फैसले आप किसी अनुभवी यह करीबी की सलाह ले कर लेंगे तो बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो पिता के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अपने छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करें और गलतियां करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। अगर आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आप अपना खानपान संतुलित रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहें आज का दिन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो जाएगा। दफ्तर में आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों का जल्दबाजी से बचने जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बड़ी बहन की ओर से आज लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक मात्रा में चाय या कॉफी के सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने की आशंका है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन काफी प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज आपकी सेहत में कुछ सुधार संभव है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 6 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 4, 2021, 16:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion