Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
6 February Horoscope: सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां देगी दस्तक, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपकी किस्मत का ताला? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी के साथ आपके अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। हो सकता है वह आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार आने की संभावना है। आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना भी करना पड़ेगा। हो सकता है उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश रहें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह डील अटक सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कमजोर स्वास्थ्य की वजह से आज आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज अपना छोटा से छोटा कार्य भी आप बहुत ही ध्यानपूर्वक करें अन्यथा आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त होगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप शौक मौज पर अधिक धन खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपका कोई कठिन कार्य बहुत ही सरलता से पूरा हो सकता है। ऐसे में आपको उनका शुक्रिया जरूर अदा करना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी बड़ी चुनौती सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो इस दिशा में किया हुआ प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लोग दफ्तर में आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सावधान रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज अकारण ही मन बहुत परेशान रहेगा। किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा आपको बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए, लेकिन आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का समाधान जल्द ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर ही भजन-कीर्तन, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। इसके अलावा अपने किसी भी कार्य के लिए आप दूसरों पर निर्भर न रहें तो बेहतर होगा। व्यापारियों को आज मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ससुराल पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। धन हानि होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही न करें। दफ्तर में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत जल्द ही आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। आपका लापरवाह रवैया जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर भी ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। हो सकता है बॉस की ओर से आज आपको चेतावनी भी मिले। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों की उन्नति होगी खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, खाने पीने की चीजों, सोना चांदी आदि से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। उनकी बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने की गलती न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। काफी दिनों बाद आज जीवनसाथी के साथ आप अतिरिक्त समय बता पाएंगे। आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने का भी मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











