Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
6th January Horoscope: धनु राशि वालों के जीवन में आएगा आज बड़ा बदलाव, क्या है आपकी किस्मत में?
कैसा रहेगा आज सभी 12 राशियों का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे बात और बिगड़ जाए। सेहत सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी कोई रुकी हुई व्यवसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है नहीं तो अतीत में की हुई आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही ऐसे फैसले लेने चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको थकान और तनाव महसूस हो रहा है तो आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बड़े व्यापारियों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको जल्दबाजी से बचना होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद आज आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे, विशेष रूप से बच्चे आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। बढ़ते हुए खर्च आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 6 बजे से 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपको आपके कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। बेवजह का टकराव व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। किसी पुराने मित्र से अचानक आपकी मुलाकात हो सकती है। एक दूसरे के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। आज आपको उनकी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में अटकने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें भाग दौड़ भरी दिनचर्या के बावजूद आज आप बेहतर महसूस करेंगे।।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 7:15 से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। खिलौने, किताबें, कॉस्मेटिक्स, लेदर आदि से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। दूर कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप पर काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। ऐसे में आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। साथ ही आप कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपना व्यापार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस बात का आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा आज आपकी कोई बड़ी चिंता भी दूर होगी। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार हैं। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपने अनुभवों से आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे
आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी कमजोरी बढ़ती नजर आ रही है। खान-पान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको नौकरी का कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जल्द ही आपके करियर की शुरुआत होगी। आप बस जमकर मेहनत करें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप बिजनेस आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी तरक्की होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रुप से शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। माता या पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











