Latest Updates
-
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ
6 June Horoscope: इन राशियों के लिए आज का शुभदायी, जानें बाकी के राशि के हाल
क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। हो सकता है आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। इससे आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इसके साथ आपको नई जिम्मेदारियां भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जाने जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि बड़े भाई या बहन के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी गलतफहमियां दूर करने में आप सफल रहेंगे। पैसों के मामले में तीनों औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा देर धूप में रहने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। इसके अलावा आप जल्दबाजी में बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। आज आपके पिता को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा और एक दूसरे के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। हो सकता है आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी करें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है तो आप उन्हें निराश न करें। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत के साथ अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के आसार हैं। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अचानक आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में यदि आप पर काम का दबाव अधिक रहता है और आपका वेतन भी कम है तो आज मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के फैसले भावनाओं में बहकर न लें। व्यापार से जुड़े जातकों को नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप कुछ समय निकालकर माता-पिता के साथ बिताने की कोशिश करें। आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको सिर दर्द या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और बेवजह की चिंता न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। हो सकता है आज उच्च अधिकारी आप से नाखुश भी रहें। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें नहीं तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए व्यर्थ की चिंता से दूर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7: 15 से दोपहर 2: 05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा। बेवजह के गॉसिप में पड़ने से बचें नहीं तो आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना छोटा से छोटा काम भी जल्दबाजी में करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार हैं। आज आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। हालांकि जल्द ही आपके घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप जल्द ही इस मुसीबत से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने महत्वपूर्ण फाइल्स संभालकर रखने की जरूरत है। उनके गुम होने से आपकी किसी कार्य में बाधा आ सकती है और बॉस का मूड भी खराब हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आपके परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। सेहत की बात करें तो यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज के दिन आपको संभलकर रहना होगा। ज्यादा क्रोध और तनाव से बचें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की जरूरत है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो पूरी मेहनत से और ध्यानपूर्वक अपना काम करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे और जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार हैं जिससे आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल आदि शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपकी तारीफ करेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप की तलाश पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आप होटल या रेस्टोरेंट और सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे



Click it and Unblock the Notifications











