For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6th October Horoscope: धन के देवता कुबेर आज इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, पैसों की लगेगी झड़ी

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे किसके बिगड़े काम, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज किसी करीबी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। बेवजह के टकराव और अहंकार से दूर रहें अन्यथा आपका पूरा दिन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है जिन पर आपको फोकस करने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आज उधार देने से आपको बचना होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है। आप ठंडी चीजों से परहेज करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको जल्दबाजी में अपना कोई काम न करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है अतीत में किए हुए मेहनत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी आपको कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे। यदि हाल ही में आपने अपने दिनचर्या में बदलाव किए हैं तो उसके नतीजे आपको देखने को मिल सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। ज्यादा चिंता के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्च खर्चे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से छुटकारा मिल सकता है। आज आप राहत की सांस लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज मित्रों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घरेलू जीवन में कलह रहेगा। परिजन एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। साथ ही आप खुद को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। समय पर काम पूरा न होने के कारण आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी बारे में रुकावट आ सकती है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)

: शादीशुदा जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको एक दूसरे को फिर से समझने की आवश्यकता है इसके लिए आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त देने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जाते को कोई जल्दबाजी में कोई भी डील करने से बचने की आवश्यकता है। आप किसी बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी भी गॉसिप का हिस्सा बनने से बचना चाहिए। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। त्योहार के इस मौसम में आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर सजग रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)

: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आप के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में भी पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप अपने सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करेंगे, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का साथ और प्रेम मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से आप कामकाज का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। हो सकता आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज जो कि जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करते रहना चाहिए। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कामकाज बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आप मिलकर जश्न मनाएंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आपको जल्द से जल्द इन से छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। मुमकिन है वे आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएं। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आपको अपना कामकाज आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से आपका ही नुकसान होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचने की आवश्यकता है। आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें। निजी जीवन की बात करें तो पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। मां लक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वह आपके साथ ज्यादा समय बिताने की भी मांग करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 6th October Horoscope 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 6th October Horoscope in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion