For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 7 August Horoscope मीन राशि वाले आज न करें ये गलती

|

कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आपको इन्हें बोझ नहीं समझना चाहिए। आप पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करें, जल्दी ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अटकी हुई डील फाइनल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप पूरी सतर्कता बरतें। निजी जीवन की बात करें तो अचानक कोई पुराना मुद्दा उभरने से आज घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो विषम परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की आपकी कला से आज वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित हो सकते हैं। आज आप अपना कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा कर पाएंगे। जल्द ही आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है विशेष रूप से बच्चों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है खासतौर पर अगर आपका काम डेकोरेटिव आइटम्स से संबंधित है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि बॉस आपकी मेहनत पर गौर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आप कई नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी औसत रहने वाली है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आपको संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। दफ्तर में आपकी छोटी-छोटी गलतियों पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। ऐसे में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे मुनाफा को अनदेखा न करें। साथ ही आप अपने व्यवसायिक फैसले आप सोच समझ कर लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवन साथी के साथ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की जरूरत है। बिना सोचे समझे किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें अन्यथा आपको स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज सरलता से पूरे होने वाले कार्यों को भी पूरा करने में आपको कड़ा परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अगर आप अपने लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने कड़े परिश्रम का फल पदोन्नति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी के बर्ताव में उग्रता रहेगी। आपके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा गिरकर चोट लग सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नयी नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उपयुक्त है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने की आपकी आदत के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। लोहे के कारोबारियों को आज अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा और आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। निजी जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में घर का माहौल शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का मनमुटाव आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। घर हो या कार्यस्थल अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखें। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर आज पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है तो आज के दिन आप को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:25 तक

English summary

Horoscope Today 7 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, August 6, 2021, 16:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion