Latest Updates
-
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Aaj Ka Rashifal 7 February Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वाले जानें अपने दिन का हाल यहां
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सरकारी विभाग में कार्यत लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा। आज जल्दबाजी में आप कोई भी काम करने से बचें। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा किसी कीमती वस्तु की भी खरीददारी आप कर सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो बेवजह की बातों में अपना समय व्यर्थ करने से बेहतर होगा कि आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े छात्रों को भी आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने के आसार है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आज आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जबरदस्त फायदा हो सकता है। आपका काम दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं आने देंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें, विशेष रूप से छोटे भाई बहनों के साथ आप नरमी से पेश आने का प्रयास करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
फाइनेंस जुड़ा काम करने वाले जातकों को सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा दूर न जाए। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने जीवनसाथी पर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। किसी तीसरे को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप समय पर भोजन करने की भी आदत डालें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काफी दिनों बाद आज आपको अपने पूरे परिवार के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाहा बोनस मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आप अपने किसी करीबी से सलाह जरूर ले लें। सेहत की बात करें तो आज आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियां करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आज आप स्वयं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप उनके लिए समय जरूर निकालें। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज छोटी से गलती आप पर भारी पड़ सकती है। बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियां आप पूरी ईमानदारी से पूरे करें। व्यापारियों को आज ठीक ठाक फायदा हो सकता है। आप कोई बड़ा व्यवसायिक फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों के मामले आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आपको शौक मौज पर ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा। आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में आपका पूरा हाथ बटाएंगे। इससे एकदूसरे के साथ कुछ समय बिताने का भी मौका मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी लेटलतीफी से आपके उच्च अधिकारी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप समय का खास ध्यान रखें। साथ ही आज आलस्य बिल्कुल न करें। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे और आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का समर्थन प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन पार्टनर के साथ बहुत ही यादगार गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए सामान्य से भी बेहतर रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के माहौल में सुधार आने की प्रबल संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी और बहसबाजी से बचें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
भावनात्मक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और हर बाधा का सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती हैं। हालांकि जल्द ही आप अपनी समझदारी से बात को संभालने में सफल रहेंगे, लेकिन भविष्य में आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज कोई अच्छी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आज स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों से आपको वो तारीफ मिल सकती है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप काफी लकी महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज क दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। घर की मरम्मत पर आप धन कुछ खर्च कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आप काफी एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











