Latest Updates
-
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
Aaj Ka Rashifal 7 January Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों का होगा आज बेड़ा पार
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप सभी के साथ विनम्र व्यवहार करने का प्रयास करें। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। बेवजह के अहंकार और टकराव के कारण आपका पूरा दिन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। कामकाज की बात करें तो लोहे के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। वहीं सोने चांदी या खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। यादें आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझ सोच समझ कर लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज कोई छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, साथ ही आज आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि जल्दबाजी में इस तरह के फैसले लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत है तो आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। वर्क लोड अधिक रहने के कारण आपको कभी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को संभलकर रहना होगा। कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापार से जुड़े जाते को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको कुछ नए तरीके अपनाने की जरूरत है। पुराने तरीकों से आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपने प्रिय को कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस बदलते मौसम में आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। हालांकि जल्दबाजी में आज आप कोई भी आर्थिक निर्णय न लें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों का काम भी सुचारू रूप से आगे बढ़ता रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय बच्चों के लिए भी निकालें। दूसरी ओर घर के बड़ों के साथ भी आपको ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:10 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आप अपनी क्षमता अनुसार ही काम करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातको को चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचने की जरूरत है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में उसे स्वीकार न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप घर पर ही अपने प्रिय के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो हृदय के रोगियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। साथ ही आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रूखा व्यवहार करने से बचें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में कामकाज पर ध्यान देने के साथ-साथ आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से भी संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है वे आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज कोई बड़ा खर्च हो सकता है। हालांकि आपको इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसका डबल फायदा आने वाले दिनों में आपको मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति मान सम्मान बढ़ेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अपनों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। हालांकि आप जितना अधिक बचत पर ध्यान नहीं आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। माइग्रेन के रोगियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी परेशानी आज बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको ज्यादा शो ऑफ करने से बचने की सलाह दी जाती है। सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आदर और सम्मान से पेश आएं। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उसे नजरअंदाज न करें। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की भी प्रबल संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में जिम्मेदारियों का बहुत कुछ अधिक रहने के आसार है। आज बॉस का मिजाज भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। ज्यादा बड़े खर्च करने से आपको बचने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों के साथ ज्यादा समय न बिता पाएं। सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। आपके बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपकी उपलब्धियों पर उन्हें गर्व भी महसूस हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी इसलिए आप मेहनत करने में पीछे न हटें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जल्द पैसा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। बढ़ते हुए कंपटीशन के कारण आज आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











