Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज
Aaj Ka Rashifal 7 March Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन 3 राशियों का होगा आज बेड़ा पार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। सुख सुविधाओं की चीजों पर आपका ज्यादा धन खर्च हो सकता है। बेहतर होगा अब इस तरह की गलती करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आज छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यान पूर्वक करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका परिश्रम रंग लाता नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भी सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गैस या अपच की समस्या हो सकती हैं। खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह आदत आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। वहीं व्यापारी आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आपका दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। लंबे समय बाद अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपके वैवाहिक जीवन में कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कुछ कम होगा। आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापार से जुड़ी जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही में व्यस्त रहने वाला है। किसी अटकी हुई डील को पूरा करने के लिए आजआप एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं। मुमकिन है आपको सफलता मिले। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको कोई खास उपहार मिल सकता है। बेवजह का गुस्सा अपने जीवनसाथी पर निकालने से बचें। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। सेहत की बात की जाए तो आज आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। सोना चांदी, होटल या रेस्टोरेंट, दवाइयों, कपड़े, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं, सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि लंबे समय से आप कामकाज से जुड़ी यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल है। आपकी यही यात्रा बेहद शुभ रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में बॉस की ओर से खूब तारीफें मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप इसी तरह मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आपनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जा सकते हैं। आज आप खुलकर अपने प्रिय के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातक अपनी मेहनत और सूझबूझ से आज मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति दफ्तर में मजबूत होगी। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ आप मिलजुल कर रहने का प्रयास करें, विशेष रूप से घर के बड़ों का सम्मान करें और उनकी सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। समय पर भोजन करने की आदत डालें साथ ही आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप अपने रिश्ते में एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी में बदलाव के लिए यह समय ठीक नहीं है। यदि आप जल्दबाजी में ऐसा फैसला लेते हैं तो आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों का आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। लंबे समय बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों का वर्क लोड कुछ कम होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर हो सकती है। सेहत में सुधार आने से आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत के साथ-साथ आज आपको पैसों के मामले में भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। इसके अलावा अनावश्यक खर्च भी कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। बेवजह की चीजों पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों का आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 5:05 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज का दिन आपके लिएकुछ भारी रहेगा। आपको काफी झुंझलाहट हो सकती है। साथ ही आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहें। दफ्तर में यदि आज आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











