For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 7 May Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशि वालों का होगा बेड़ा पार

|

आज ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज बड़े भाई या बहन की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। अपनों के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल भी बेहतर होगा। यदि लंबे समय से आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा पुराने किसी कर्ज को चुकाने का भी दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से अगर आपका काम अनाज का है तो आज आप आपको अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप ज्यादा मोबाइल का उपयोग करते हैं तो आपको सावधान रहना होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आपके माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। यदि आपको कानों से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है, खासतौर पर यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। ज्यादा तनाव ले लेने से बचें, साथ ही आपको अनावश्यक क्रोध से भी बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। उधार लेन-देन करने से बचें। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आज आपको वाद-विवाद से भी बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो बेकार की चीजों में आपका कीमती समय नष्ट हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी और पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। दफ्तर में लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। आज बॉस भी आपसे कुछ नाखुश नजर आएंगे। इस समय गलतियां करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज जल्दबाजी में आपको कोई भी फैसला लेने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज माता-पिता के साथ बिताएं। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज वर्क लोड कुछ कम रहेगा, लेकिन दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा हंसी मजाक या इधर उधर की बातें करने से बचें। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ आज कुछ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करें, साथ ही भविष्य में छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। यह सब आप के गलत फैसलों का ही नतीजा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। आपका गलत बर्ताव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातक को कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज स्थान परिवर्तन का भी संकेत मिल रहा है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के सदस्यों का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास तेज करना होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करना होगा, साथ ही व्यर्थ की चिंता करने से भी बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अगर आप व्यापारी हैं तो दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। इसके अलावा यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के इशारों को समझना होगा। यदि वे आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप पूरी मेहनत और लगन से उसे पूरा करने की कोशिश करें। इस समय गलतियां करना आप पर भारी पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। हो सकता है आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। सेहत के मामले में ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की तारीफें मिलेगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नोक झोंक हो सकती है। हालांकि बेहतर आपसी समझ के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार आ सकता है और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप कड़ी मेहनत करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर उग्र होने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Horoscope Today 7 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, May 6, 2022, 15:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion