For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 November Horoscope: तुला राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल

|

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें, इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा एक समय पर आप एक ही काम पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको बिना सोचे समझे खर्च न करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से पेश आने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। एक दूसरे को पर्याप्त समय दें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं घेर सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति कि, यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो कार्यस्थल पर आपको ज्यादा क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है। खुद पर काबू रखें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातक को के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप पर्याप्त समय बिता पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। आपकी आपकी समझ बेहतर होगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। लापरवाही आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। इसके अलावा यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप थोड़ा संभलकर रहें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर के बड़ों के साथ गंभीर घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने की आशंका है। ऐसे में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की अपनी आदत को भी आपको बदलने का प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो जरूरत से ज्यादा चिंता आपकी सेहत में गिरावट का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। हो सकता है काम में व्यस्त रहने के कारण आज आप अपने परिजनों को ज्यादा समय न दे पाएं। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने की योजना बना रहे तो आवेदन के लिए आज का दिन अच्छा है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारु रुप से पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दवाइयों को कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं लोहे के कारोबारियों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लग सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपके कार्यों की प्रशंसा भी कर सकते हैं। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों को खुद से कम समझने की भूल न करें। मेहनत करें और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए और साथ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से दूर है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का अधिक ध्यान रखें। यदि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन्हें तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर कार्यभार अधिक रहने की आशंका है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। साथ ही पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाओ बढ़ेगा, विशेष रूप से माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा को लेकर चल रहा है आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपका कोई कठिन काम तय समय पर पूरा होने से आपको काफी राहत मिल सकती है। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े भाई का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से आज आपकी वाणी में कठोरता रहेगी। हो सकता है आपके आसपास के लोगों से आपकी कुछ कहासुनी भी हो जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने की वजह से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है बॉस का रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। व्यापार से जुड़े जातक को कड़े संघर्ष के बाद अच्छे आर्थिक फायदा हो सकता है। आने वाले दिनों में आपके कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 7 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, November 6, 2021, 12:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion