Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Aaj Ka Rashifa 7 October Horoscope: आज इन राशियों को मिलेगा देवी मां का विशेष आशीर्वाद
आज से नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हो रहा है। दैनिक राशिफल से जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है?

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको ऐसी स्थिति से बचकर रहने की जरूरत है जो आपको असहज बनाती हैं। आप खुद को सकारात्मक रखें और खुद को वाद-विवाद से दूर रखने की कोशिश करें अन्यथा आपका ही नुकसान हो सकता है। आप ऐसे लोगों की संगत में न रहें जो आपको नकारात्मक महसूस कराते हैं और आपको मानसिक तनाव देते हैं। आपको अपनी खुशी के लिए कुछ समय अकेले बिताना भी सीखना होगा। आप ऐसे लोगों के साथ रहें जो सच में आपका भला चाहते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप कुछ नयी जानकारी हासिल कर सकते हैं जो आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा सकती है। किसी करीबी या परिवार के सदस्य से आपको ये लाभ मिलेगा। आप इस मौके को हाथ से जाने न दें और अपने पर्सनल तथा प्रोफेशनल क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम करें। आज आप अपने पुराने अनुभव से किसी दूसरे व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। आज निवेश के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ समय: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
चंद्रमा के तुला राशि में मौजूद रहने की वजह से आज मिथुन राशि के जातक अभिलाषी प्रवृत्ति के रहेंगे। आज उनका दिमाग उन्हें प्रतियोगी रूप से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। मगर ये ध्यान रखें कि जीवन के सभी क्षेत्रों में आक्रामक रवैया अनाकर सफलता हासिल नहीं की जाती है। आपको कुछ मामलों में अपने तरीके बदलने की जरूरत है। आज उन कामों से दूरी बनाकर रखें जिनसे आपको गुस्सा आता है। कुछ चीजों को नजरअंदाज करना भी सीखें।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के लोग आज सामाजिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात कर सकते हैं और उनके साथ समय भी बिताएंगे। इस समय का पूरा मजा लें। घर पर भी माहौल काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाना होगा। अपने समय का सही इस्तेमाल करना सीखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ समय: शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप समझदारी और धैर्य दिखाएंगे तो आपके रिश्ते में फिर से सुधार आने की संभावना है। आप दिल से प्रयास करेंगे तो आपका रिलेशनशिप दोबारा पटरी पर आ जाएगा। आप देखेंगे कि रिश्ते में फिर से वो अपनापन और खोयी चमक लौट रही है। आज के दिन सारी ग़लतफ़हमियाँ दूर होंगी मगर आपको इस दिशा में धीरे धीरे आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आज आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: डार्क रेड
शुभ समय: दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप कुछ समय खुद के लिए निकाल सकते हैं। आप बैठकर अब तक की अपनी कामयाबी पर विचार आर सकते हैं। साथ ही आगे के लिए रास्ता तैयार करने के बारे में भी सोचेंगे। आज आप अपने आगामी लक्ष्यों पर विचार कर सकते हैं। भविष्य की प्लानिंग आपके लिए बहुत जरूरी है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आप खुद के लिए ज्यादा ही बड़े गोल सेट न करें अन्यथा आगे चलकर उनके पूरा न होने पर आपको दुःख होगा। आज आप अपने कुछ जरूरी काम भी निपटा सकते हैं
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ समय: शाम 5 से 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
चंद्रमा तुला राशि में ही मौजूद है। इसकी वजह से आप मानसिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपकी मिलनसार प्रवृत्ति की वजह से लोग आपके आसपास रहेंगे। आज आपके पास करने के लिए बहुत सारे काम रहेंगे जिसकी वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं। आपको धैर्य के साथ चीजों को हैंडल करना होगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ समय: दोपहर 12 से 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप अपने दिन का इस्तेमाल कुछ अच्छे कामों को पूरा करने में लगा सकते हैं। आज आप खुश और हल्के मूड में रहेंगे। आप अपने इमोशंस को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। इससे पता चलता है कि आप मान्सित रूप से कितने मजबूत हैं। आप प्लानिंग के साथ अपना दिन शुरू करें। शाम तक आप देखेंगे आपने सकारात्मक रहते हुए कितने सारे पेंडिंग कार्यों को पूरा कर लिया है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर आप सुकून का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने का प्रभाव आपके ऊपर भी नजर आएगा। आज किसी यात्रा का योग बन रहा है। ऑफिस के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपके करियर को एक नयी दिशा मिल सकती है। आज ग्रहों की चल आपका पूरा साथ देगी। आप लोगों को अपनी अहमियत सफलतापूर्वक बता सकेंगे। निजी जीवन के लिहाज से भी आज का दिन यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में बेहतरी आएगी।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप खुद में जबरदस्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज लोगों के बीच आप अपनी छाप छोड़ने में भी कामयाब रहेंगे। आप लोगों की मदद के लिए भी आगे रहेंगे। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप कुछ अलग तरह के इमोशन महसूस कर सकते हैं। तुला राशि में चंद्रमा की उपस्थिति की वजह से आपका मूड स्विंग हो सकता है। आज आप किसी भी मुद्दे पर बहुत ज्यादा सोचने से बचें। किसी बात की गहरायी में पहुंचने की कोशिश में आप और कंफ्यूज हो जाएंगे। आज आप खुद को मानसिक रूप से आराम दें। आज वो काम करें जिसे करने में आपको खुशी मिलती हो। आप गाने सुन सकते हैं, डांस, पेंटिंग, ध्यान, रीडिंग या फिर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ समय: सुबह 10 से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो सकते हैं। आज आपको अपने काम पर फोकस करने की जरुरत है। शत्रु पक्ष सतर्क रहेगा जो आपके काम पर पानी फेरने के लिए तैयार है। आप किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आप धैर्य से काम लें। जल्द ही समय आपके अनुकूल रहेगा। आपको अपनी कमजोरियों पर काम करने की सलाह दी जाती है। अपनी कमियों को आप ताकत बनाएं। आज किसी भी विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ समय: शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications