For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 August Horoscope: कर्क राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, ये है आज का राशिफल

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके हाथ बड़ा मुनाफा नहीं लगेगा। हालांकि आपका नुकसान भी नहीं होगा, इसलिए आप धैर्य से काम लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको अपने बच्चों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर इस समय उन्हें कुसंगति से बचने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। यदि आपके किसी काम में रुकावट आती है तो आप उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 5:05 से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप रोमांटिक समय बिताएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास है। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आप लकी रहेंगे। पार्टनर के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। एक दूसरे से आप अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है, वहीं व्यापारियों को अपनी मेहनत का फल मिलने के आसार है। आपकी अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता न करें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सुलझने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों को समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको कर्ज और उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको खुद का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 1 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अगर आप व्यापारी हैं तो किसी भी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें, खासतौर पर छोटो के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से आपको बचने की जरूरत है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आप अपने विनम्र व्यवहार और मधुर वाणी के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। लोगों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और आज आपकी काफी प्रशंसा भी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान करवा सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आज आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। आप भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम करते रहें। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में आप सारी मुश्किलों को पार करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा, विशेष रूप से आज जीवनसाथी आपके साथ काफी अच्छे से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना पूरा सहयोग दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि घर में कोई परेशानी है तो आप शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें और अपने घर का माहौल अच्छा रखने की कोशिश करें। हो सकता है घरेलू तनाव का असर आज आपके काम पर भी देखने को मिले। आप अपने कामकाज पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस तरह की लापरवाही आपके लिए भविष्य में मुश्किलें खड़ी कर सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से व्यर्थ के खर्चों पर आप रोक लगाएं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहत में सुधार के लिए आपको अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप बेवजह की चिंता से भी दूर रहें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 11:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि किसी मित्र के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके हाथ निवेश का अच्छा मौका भी लग सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सके तो आज माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत करें। आपको उनकी भी भावनाओं का आदर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो हो सकता है आज आपकी तकलीफ कुछ बढ़ जाए।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:42

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी अधिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर आप काफी धन भी खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आप दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कामकाज में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आप अपनों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। किसी कारणवश आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर भी आपको क्रोध आ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दफ्तर में अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपको परेशान करेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। गुस्से और झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा, खासतौर पर अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 7th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, August 6, 2022, 16:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion