For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7th December Horoscope: नौकरी व्यापार में इन राशियों को मिलेगी आज अच्छी सफलता

|

अपने दिनभर की सारी जानकारीयां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, परिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी हिम्मत और सूझबूझ से काम लेंगे तो आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नहीं नौकरी की तलाश कर रहे हैं जो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि मन में कुछ उथल-पुथल है तो आप अपनों से साझा कर सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटक सकता है जिसकी वजह से नुकसान संभव है। साथ ही पार्टनर के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज भाई बहनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप बड़े हैं तो आपको उनका मार्गदर्शन करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आय से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार बैठकर काम करने से बचें नहीं तो पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। बॉस आपकी खूब तारीफ कर सकते हैं जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़ों के साथ ज्यादा तर्क वितर्क करने से बचें। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से आप तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और बड़ों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। पिता के फैसलों का समर्थन कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी मेहनत के बल पर आज आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। जल्द ही आप कुछ पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आर्थिक रूप से आपको जरूरतमंदों की मदद नहीं कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आज बातचीत के द्वारा साड़ी कड़वाहट खत्म हो सकती है। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस का का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोई पुराना कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में अब किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कोई भी आर्थिक लेनदेन करते समय आप जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जल्द ही आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत सफल होगी और आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपकी कोई व्यवसाय की योजना अटकी हुई है तो आज उसके दोबारा शुरू होने के आसार हैं। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगडें झंझट से बचें। सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम कल तक के लिए न टालें अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कागजी अड़चन आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप किसी नए वाहन, प्रॉपर्टी, मकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज धार्मिक कार्यों में आपका काफी मन लगेगा और आप पूजा, हवन, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन संबंधित किसी मामले को लेकर आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज खर्चे कम होंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दिक्कत है तो आज आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बेकार की चीजों पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी पेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती हैं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है प्रॉपर्टी इंपोर्ट एक्सपोर्ट शेयर मार्केट आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है पैसों के लिए हाथ से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है आपको धन की प्राप्ति हो सकती है साथी आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार हैं जीवन साथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं आज आपके प्रिय का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 7th December 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7th December in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, December 7, 2022, 5:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion