7th February Horoscope: इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, दूर होगी तंगी

कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल बताएगा? आपका दैनिक राशिफल

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी चिंताएं खत्म होंगी। दफ्तर में कामकाज पर आपको अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरा फैसला लेने से बचना होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। हो सकता है बॉस काफी खराब मूड में रहें। ऐसे में जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। विशेष रुप से यदि आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी कोई चिंता दूर होगी और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रखने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर व्यर्थ की चिंता न करें। सकारात्मक रहें और नियमित दिनचर्या का पालन करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज किसी करीबी से आपके अनबन हो सकती है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा जोश में आकर आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ दिनों से आप पर काम का बोझ अधिक है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज वर्क लोड कुछ कम रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आपको अपने बड़ों से सलाह लेने की आवश्यकता है। हो सकता है आपकी इस समस्या का समाधान आपको मिल जाए। दफ्तर में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। जरा सी गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को क्षेत्र की प्राप्ति हो सकती। आपके किसी नए कार्य की जल्द शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं और आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में आज कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा आज आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में उच्च अधिकारी यदि आपके द्वारा किए गए कार्यों में गलतियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बड़े मुनाफे मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको क्रोध और तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यदि आप उनकी सलाह पर अमल करते हैं तो जल्द ही अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप घर की सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज निवेश करने का बढ़िया मौका मिलेगा। इसके अलावा आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष खुले दिल से रखें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपना स्टॉक बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको देर रात तक जागने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 7, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion