Latest Updates
-
Shukra Gochar: शुक्र ने किया भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी; जानें अपना भाग्य -
Akshaya Tritiya 2026: बिना सोना खरीदे भी घर आएगी बरकत! अक्षय तृतीया पर करें ये 1 काम, चमक जाएगी किस्मत -
World Health Day 2026: युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? डॉक्टर ने बताया बचाव के लिए क्या करें -
World Health Day 2026 Quotes: 'पहला सुख निरोगी काया', विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपनों को भेजें ये संदेश -
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: मंगलवार को इन राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें अपना राशिफल -
महाकुंभ के वायरल IIT बाबा अभय सिंह ने हिमाचल में रचाई शादी, जानिए कौन है पत्नी? -
World Health Day 2026: स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना करें ये 5 योगासन, आस-पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां -
World Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व, इतिहास और 2026 की थीम -
बेटी के 13 साल की होने से पहले पेरेंट्स को जरूर सिखा देनी चाहिए ये 5 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम -
बिना दवाई सिर्फ 1 महीने में कंट्रोल हो सकता है थायराइड, बस रोजाना करें ये 3 काम
7th January Horoscope: शनि देव की टेढ़ी नज़र से आज इन राशियों की बिगड़ेगी दशा
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:20 से लेकर रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही बेहद बहुत ही विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बिना सोचे समझे कोई खर्च न करें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी पर्याप्त ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके कड़वे शब्द पिता के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज काम करने में आपको काफी आनंद महसूस होगा। वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। पैसों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:50 से लेकर दोपहर 2:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपको एक से ज्यादा स्त्रोत से धन की प्राप्ति होगी। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने संपर्कों से उचित लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे,
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:15 से लेकर शाम 4:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की आवश्यकता है। अपने घर का माहौल अच्छा रखने के लिए आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके सरल स्वभाव के कारण आज आपकी काफी प्रशंसा होगी। साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 6:25 से 11:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से आज बचने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कोट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। काफी समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आपका काम दवाइयों, खाने पीने की चीजों, कपड़ों आदि से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 8:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिन आने वाला रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के कारोबार में बढ़त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी है तो दूसरों के कहने पर अपने फैसले लेने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप उनके मन की बात जाने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 10:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आपको घबराने की जगह अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों को आज मिलेजुले मनाफी की प्राप्ति होगी। कोई भी नया काम आप जल्दबाजी में शुरू न करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











