7 July Horoscope: आज इन 4 राशियों का आर्थिक पक्ष रहेगा बेहद मजबूत, जानते हैं बाकी के राशियों के हाल

आज का दिन आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ खास फायदा नहीं होगा, विशेष रूप से यदि आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आपके कारोबार में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपना टारगेट पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज उच्च अधिकारी भी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। आज माता पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है, खासतौर पर यदि लंबे समय से आपके कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज आप कुछ नई रणनीतियांबभी तैयार कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेते हैं तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती या खरीदारी में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप काफी लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो आज कुछ लोगों की वजह से आपके कार्य में बाधा आ सकती है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से आप साझेदारी में कोई काम न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्ते में खटास ला सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। इतना ही नहीं आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिल सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें तो ही हृदय के रोगियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यस्थल पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी छवि खराब हो, साथ ही उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़े। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अपने फैसले समझदारी से लेने होंगे। किसी भी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप परिजनों को ज्यादा समय न दे पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको छोटी मोटी दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप पर दबाव बढ़ने के आसार हैं, साथ ही कड़ी मेहनत के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति न होने से काफी निराशा हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को टैक्स के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। व्यर्थ की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित हो सकते हैं। उनका सहयोग आपको मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है, विशेष रूप से यदि आपका काम हार्डवेयर का है तो आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव आ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो छोटी सी भी दिक्कत को नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा लोगों को ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी जाती है। कामचोरी और आलस्य से बचें। यदि आप अपनी तरक्की की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़े, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। यदि आपको निवेश का कोई मौका मिलता है तो जल्दबाजी में कोई काम न करें। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपने गलत बर्ताव की वजह से आज आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम अगर काफी दिनों से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपको किसी करीबी की ओर से आज कोई खास तोहफा मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांत या कान में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप व्यापारी है और आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज काफी सावधान रहना होगा। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी, साथ ही आपको उच्च अधिकारियों से भी बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उनके साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप शॉपिंग आदि की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। अगर आपको सर्वाइकल की दिक्कत है तो लापरवाही बिल्कुल न करें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जो जातक उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज उनको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, खासतौर पर पिता के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने के आसार हैं। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में काफी समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका भी दिया जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास ही किए हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज बच्चों के साथ बिताएं। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

Story first published: Thursday, July 7, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion